सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, कितना है लाभदायक: Stair Workout Benefits
Stair Workout Benefits

Stair Workout Benefits: यदि आपको इस भागती दौड़ती जिंदगी में स्वस्थ रहना है तो जरूरी है व्यायाम करें। व्यायाम हमें बिमारियों से बचा कर एक स्वस्थ जिंदगी देता है। यदि सीढ़ियां चढ़ने उतरने की बात की जाए तो आजकल अधिकतर लोग खासकर नौजवान तो जैसे सीढ़ियों से उतरना नहीं चाहते है। लिफ्ट है तो लिफ्ट का ही इस्तेमाल करना चाहते है। लेकिन आपको ये जानना आवश्यक है कि सीढ़ियां उतरना चढ़ना कितना लाभदायक है। आपको कुछ भी व्यायाम करने का समय नहीं है तो कम से कम घर और ऑफिस की सीढ़ियों चढ़ उतर लें। आईए जानिए सीढ़िया चढ़ने और उतरने के फायदे :-

यह भी देखे-ये 10 सुपरफूड्स कर सकते हैं ब्लड शुगर स्तर को कम: Blood Sugar Level

वजन रखें काबू

आजकल ज्यादातर लोगों को बैठे रहने की आदत होती है ऐसे में आप कुछ भी नहीं तो सीढ़ियां चढ़ना और उतरना ही कर लेना चाहिए। इससे आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होगा। आप आरम्भ में 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज करें। और फिर अपना स्टैमिना बढ़ाते जाएं। सीढ़ियां भी एक कार्डियों एक्सरसाइज है। इससे आपकी काफी कैलोरी कम हो जाएगी।

कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल

अक्सर आपके मोटापे का कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है। ऐसे में जरूरी है कि आप खान-पान पर तो पूरा ध्यान दें। लेकिन उससे भी ज्यादा है कसरत। इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़े और उतरें। इससे जल्द ही आपके अंदर बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म हो जाएगा। और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा।

अच्छी नींद

Stair Workout Benefits
Benefits of Stair Workout

कई लोगों को नींद पूरी तरह नहीं आने की प्रोब्लम बनी रहती है। उसकी एक बड़ी वजह शारीरिक रूप से कोई भी गतिविधि नहीं होती है। शरीर बिल्कुल भी हिलता-डुलता नहीं है जिससे आपको बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होती। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है जिससे शरीर में थकान होगी और ब्लड सर्कुलेशन सही से घूमेगा। जिसके बाद आपको सही से नींद आएगी।

स्टैमिना बढ़ाए

यदि आपको अपना स्टैमिना बढ़ाना है तो जरूरी है कि सीढ़ियां चढ़े उतरे। आजकल आपने देखा होगा छोटे-छोटे बच्चों में भी स्टैनिमा नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों से लेकर बड़ों को सीढ़ियां उतरना और चढ़ना चाहिए। इसको निरंतर अभ्यास करने से शरीर में उर्जा बढ़ जाती है।

मांसपेशियां बनाएं मजबूत

ये ध्यान रखें कि अगर आपको अपने शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाना है तो एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। सीढ़ियां चढ़ने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है और पेट को टोनिंग मिलती है। पैर और थाइज को भी मजबूती मिलती है। आपका शरीर मजबूत बनता है। शरीर को ठोस बनाने के लिए ये एक अच्छी एक्सरसाइज है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

यदि आपके शरीर में दर्द होता है। तो रोज सीढ़ियां चढ़े और उतरे। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। यदि आप इस वर्कआउट को रोज करते है साथ ही कैल्शियम के खादय पदार्थ खाते हैं तो हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाती है।

डायबिटीज से बचाव

Diabetes
It Controlls Diabetes

शुगर से बचने के लिए आप सीढ़ियां चढे उतरें। सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे मधुमेह के होने का खतरा कम हो सकता है। जरूरी है कि जब आप खाना खा लें तो उसके बाद सीढ़ियां चढ़े उतरें। आपको फायदा जल्द ही नजर आएगा। और शुगर जैसे बिमारी होने का खतरा कम हो जाएगा।