सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट
बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
- चेरी ½ कप,
- सफेद चॉकलेट 200 ग्राम,
- बिना नमक वाला बटर 50 ग्राम,
- कटा हुआ पिस्ता 1/4 कप।
विधि :
- चैरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- माइक्रोवेव में 30 सेकेंड तक चॉकलेट और बटर डालकर पिघलाएं।
- फिर उसे निकालकर अच्छे से मिक्स करें। दुबारा माइक्रोवेव में डालकर 30 सेकेंड के लिए डालकर निकालें और मिक्स करें।
- आप डबल बॉयलर में एक बार ही इसे पिघला सकते हैं।
- फिर कटे हुए पिस्ता और चेरी में डालकर अच्छे से मिलाएं।
- दिल के आकार वाली मोल्ड में इसे डालकर उसे एल्यूमिनियम फॉयल से कवर कर दें।
- फ्रिज में करीब एक घंटा इसे सेट होने तक रखें।
- फिर इसे मोल्ड से निकालकर अपने पार्टनर को खिलाएं और वेलेनटाइन डे को स्पेशल बनाएं।
ये भी आजमाएं-
