सामग्री:

  • मैंगो लस्सी लेयर के लिए: 2 कटे हुए आम,
  • 1 कप दही,
  • 1 कप दूध, 3-4 कप चीनी,
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,
  • 3-4 पुदीने के पत्ते।

बेरी लस्सी लेयर के लिए :

  • 2 कप बेरीज,
  • 1 कप दही,
  • 1 कप दूध,
  • 3-4 बड़े चमच चीनी, 
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 पुदीने के पत्ते।

 1. सबसे पहले मैंगो लस्सी की लेयर तैयार करें। मैंगो लस्सी की सभी सामग्रियों को अच्छे से ब्लेंड कर लें जब तक स्मूथ और क्रीमी ना हो जाए इसकी मिठास को स्वाद अनुसार सामन्य करें। एक बाउल में निकालकर साइड में रख लें।
2. इसके बाद बेरीज को भी ब्लेंड कर लें। इसके बीज निकालने के लिए इसे छान लें। छानने के बाद दुबारा से मिक्सी में डालकर बाकी सभी सामग्रियों को ब्लेंड कर लें। एक बाउल में निकालकर साइड में रख लें।
3. पोपसिकल के सांचे में मैंगो या बेरी लस्सी की एक लेयर डाल दें और 20-30 मिनट तक फ्रिज में जमाने के लिए रख दें।
4. फ्रीजर से निकालकर अब लस्सी की दूसरी लेयर भी डाल दें और पोपसिकल स्टिक भी लगा लें। इसे ढक कर पूरी रात जमाने के लिए रख दें।
5. पोपसिकल को सांचे में से निकालकर खाएं।

कैसे रखें खाद्य सामग्री को ताजा

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।