सामग्री-
टॉर्टीला की 4 शीट (ज्यादातर ग्रॉसरी शॉप में उपलब्ध), उबले हुए काले सेम (ब्लैक बीन्स) 100 ग्राम, तेल 2 से 3 टेबलस्पून, जीरा ½ टीस्पून, बारी कटे हुए प्याज 30 ग्राम, बारीक कटे लहसुन, 2 से 3 कलियां, लाल मिर्च 1 टेबलस्पून, धनिया पावडर 1/2 टेबलस्पून, स्वीट कॉर्न 3 टेबलस्पून, बारीक कटी धनिया 10 ग्राम, कद्दूकस किया हुआ शेडर चीज़ 70 ग्राम, बटर 1 टेबलस्पून, नमक औऱ काली मिर्च स्वादानुसार।
मैश की विधि-
पैन में तेल गर्म करें। जीरा डालकर तड़कने तक रुके। लहसुन डालकर तब तक फ्रई करें जब तक कि खुशबू न आने लगे। अब प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं। लाल मिर्च औऱ धनिया पावडर डालकर कुछ सेकंड तक भुनें, फिर स्वीट कॉर्न डालकर भूनें। अब इसमें उबले हुए काले सेम डालें और मैशर से मैश करें। नमक और काली मिर्च डालकर तब तक पकने दें जब तक कि सभी मसाले आपस में अच्छी तरह न मिल जाएं औऱ ये किसी भर्ते जैसा न दिखने लगे। अब धनिया की पत्ती डालकर ठंडा होने देँ।
टॉर्टिला की विधि
टॉर्टिला की एक शीट पर अच्छी तरह बटर लगाएं। तैयार किया हुआ मैश अच्छी तरह फैलाकर डालें, ऊपर से चीज़ अच्छी तरह फैला कर डालें। दूसरी टॉर्टिला की शीट लें, उसपर बटर लगाएं और पहली शीट के ऊपर रख दें। अब तवे में बटर डालें और टॉर्टिला डालकर तब तक सेकें जब तक कि वो दोनों ओर से क्रंची न हो जाए।
सालसा डिप के साथ सर्व करें।
