शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारी सेना हमारे बेहतर आज के लिए आपना आने वाला कल कुर्बान कर देती है। उन्हें हमारा सम्मान और आभार दोनों मिलना ही चाहिए।
 



 
अक्षय कुमार ने भी लोगों को ये याद दिलाया कि कैसे सेना से जुड़े बहादुर सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए अपना जीवन देते हैं।
 



 
अनुष्का शर्मा ने लिखा कि खुद आर्मी बैकग्राउंड की होने की वजह से उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमारे देश के रियल लाइफ हीरोज़ को सलाम।
 



 
हेमा मालिनी और मधुर भंडारकर ने हाल में ‘वन फॉर ऑल, ऑल फॉर वन’ के शुभारंभ की घोषणा की है। यह अथर्व फांउडेशन द्वारा अपनी तरह का एक आयोजन है, जो भारतीय सेना को सलामी और सम्मान प्रदान करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी, 2018 को एनएससीआई, वर्ली में होगा। इस कार्यक्रम की संकल्पना और परिकल्पना अथर्व फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सुनील राणे ने की थी। अथर्व फाउंडेशन सुनील राणे का मौलिक विचार है। यह सबसे सक्रिय गैर-सरकारी संगठनों में एक है, जो भारत में जमीनी स्तर पर काम करता है, ताकि देश के गरीब लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
 
इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए अथर्व फाउंडेशन के श्री सुनील राणे ने कहा, ‘1.4 मिलियन से अधिक सक्रिय जवानों के साथ, भारतीय सैन्य बल संसार का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य बल है और संसार में सबसे बड़ी स्वयंसेवी सेना है। वन फॉर ऑल, ऑल फॉर वन उन जवानों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें अपने बलिदान के लिए कभी पहचाना नहीं गया। यह पहल हम सबके लिए एक अवसर है कि साथ आएं और सशस्त्र बल के प्रति अपना आदर और आभार व्यक्त करें। अथर्व फाउंडेशन शौर्य और वीरता की दस शहीदों की कहानियों को बाजार के बड़े किरदारों, राजनेताओं, बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों, खिलाड़ियों, सैन्य और पुलिस बलों वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उजागर कर इन वास्तविक गुमनाम नायकों को सम्मानित करेगा। 31 जनवरी, 2018 को वर्ली के एनएससीआई, डोम में 25000 से अधिक लोगों की सभा में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 5000 जवानों के परिवार भी शिरकत करेंगे।  यह कार्यक्रम सशस्त्र बलों और उनके सर्वोच्च बलिदान को लेकर जागरूकता पैदा करने का प्रयास करता है। इसका मकसद युवाओं को प्रेरित करना है कि वे इन शूरवीरों पर गर्व करें और अपने देश की सेवा करने के लिए उनकी राह पर ही अग्रसर होने के लिए प्रेरित हों।’
 
ये भी पढ़े-