गीतांजली क्लब

ये क्लब काफी रजिस्टर्ड क्लब है जिसमें 500 से भी ज्यादा सदस्य हैं। इसकी प्रेसिडेंट सुदेश अरोड़ा है। ये क्लब महिलाओं के लिए एंपावरमेंट,एंटरनमेंट और सोशल एक्टिविटी के ज़रिए महिलाओं ंको एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।

 

मेपल सिरप और पैनॉसॉनिक इंडिया की एक्टिविटी

लुधियाना में हुए गृहलक्ष्मी दोपहर में मेपल सिरप की तरफ से जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन ने समझाए मेपल सिरप के कई गुण। उन्होने बताया कि किस तरह मेपल सिरप आपके स्वास्थ्य के लिए चीनी का एक बेहतर विकल्प है। साथ पैनासॉनिक इंडिया की तरफ से शेफ ने माइक्रोवेव हलवा की रेसिपी शेयर की। इसके अलावा पैनासॉनिक इंडिया पंजाब की ब्रांच ट्रेनर नील तारा ने पैनॉसॉनिक माइक्रोवेव के बारे में जानकारी दी।
 

 

टाइटिल्स और लकी डिप और बंपर की धूम

इस खास मौके पर टाइटल्स जैसे चुपचाप डॉ नीलाक्षी,फिट एंड एक्टिव जैपलिन खेरा और ढिंचक गृहलक्ष्मी पूजा जैन को मिला। इसमें बंपर मिला मिस चारु आहूजा को। इन्हें पैनासॉनिक पंजाब की ब्रांच ट्रेनर नील तारा ने दिया एक माइक्रोवेव। 
 

अग्नि थीम पर फैशन का जलवा

गृहलक्ष्मी दोपहर में इस बार फैशन शो बेहद शानदार रहा। इस बार फैशन शो का थीम रहा अग्नि जिसमें महिलाएं एक से बढ़कर एक लुक में नज़र आईं। 

गृहलक्ष्मी क्वीन का जादू

इस बार भी गृहलक्ष्मी क्वीन के लिए भी इस बार भी महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। रैंप पर इनका जादू लोगों के सर चढ़कर बोला और सभी प्रतिभागियों के बीच मिस उमा गुप्ता बनीं गृहलक्ष्मी क्वीन।
 
 
 
आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।