सर्व- 4 तैयारी में समय- 20 मिनट
बनने में समय 30 मिनट
सामग्री :
- गाय का दूध 2 लीटर,
- टेटली ग्रीन टी बैग 4,
- विनेगर 50 मिली,
- मैदा 50 ग्राम,
- शुगर 2 किलोग्राम।
विधि :
- एक पैन में थोड़ा सा पानी गर्म करें और ग्रीन टी बैग को 10 मिनट के लिए डिप करके निकाल लें।
- ग्रीन टी वाले पानी में थोड़ी सी चीनी मिलाकर शुगर सिरप तैयार कर लें और इसे अलग रख दें।
- दूसरे पैन में 1 लीटर पानी और 1 किलो चीनी मिलाकर उबाल लें।
- जब चाशनी तैयार हो जाए तो उसे अलग रखें।
- इसके बाद एक पैन में दूध और विनेगर डालकर गर्म कर लें।
- जब छेना और पानी अलग-अलग हो जाए तो छेना को अलग रख दें, ठंडा होने के लिए।
- ठंडे हो चुके छेने में मैदा मिलाकर अच्छे से मैश कर लें।
- इसकी छोटी-छोटी गोल गोलियां बना लें।
- फिर इसे दोबारा बनाई हुई चाशनी में डालकर 10-15 मिनट तक पका लें।
- फिर रसगुल्लों को निकालकर ग्रीन टी वाली चाशनी में भिगो दें और इसे ठंडा सर्व करें।
