सर्व- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
- टेटली ग्रीन टी बैग 4,
- शहद 30 मिली,
- पुदीना 1 गड्डी,
- पानी 30 मिली,
- नीबू का रस 20 मिली।
विधि :
- एक पैन में पानी को उबाल लें और उसमें 10 मिनट के लिए ग्रीन टी बैग डालकर छोड़ दें।
- फिर उसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसमें नीबू का रस, शहद, और कटा हुआ पुदीना पत्ता डालकर मिलाएं।
- अब छन्नी से छानकर इसे सर्व करें।