आज का राशिफल, 4 दिसंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष राशि-

आपके रूके व आधे-अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। हालांकि आपके मन में आवेग व उथल-पुथल रहेगी। कोई बात आपके मन में बार-बार कचोटेगी। चापलूस व खुदगर्ज मित्रों से दूर रहे।

वृषभ-

पारिवारिक सदस्य की प्रगति के संदेश प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे। आपकी धन प्राप्ति हेतु गतिविधियां बढ़ जाएगी।

मिथुन-

शत्रु पक्ष प्रतिकूलता लिए रहेगा व किसी अप्रिय घटना के प्रति भी सचेत रहे। समय आपके पक्ष में नहीं रहेगा। कामकाज को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।

कर्क-

व्यापार में कोई बड़ा आॅर्डर आपके हाथ से निकल जाएगा। पिता-पुत्र में अनबन रहेगी। परिवार में वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

सिंह-

किसी से अचानक हुई मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। तरक्की के लिए अधिकारी वर्ग से भेंट-मुलाकात करनी पड़ेगी। कुछ गुप्त बैठक औ क्रियाकलापों के होने की संभावना है।

कन्या-

की गई मेहनत रंग लाएगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। आप अपना अमूल्य सूय मां सरस्वती के चरणों में समर्पित करेंगे। प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से भी समय एकदम अनुकूल समय है।

तुला-

अनाड़ी मित्रों से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। अपने प्रियजन से मुलाकात आपमें जोश का संचार कर देगी। व्यापार में कुछ नया प्रयोग करेंगे।

वृश्चिक-

व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा वहीं नौकरी पेशा वर्ग भी संतुष्टि का अनुभव करेंगे।

धनु-

आपको बिना मनमर्जी के कारोबार या परिवार में समझौता करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के चलते आप अपने आपको थका हुआ व कमजोर महसूस करेंगे।

मकर-

व्यर्थ के तर्क-कुतर्क में समय नष्ट करेंगे। किसी अन्य की लड़ाई में आप बीच में ना पड़े। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कुछ अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म से मन में थोड़ी शांति का अनुभव करेंगे।

कुंभ-

आज स्थितियों में कुछ सुधार आएगा। बेरोजगार जातकों द्वारा सरकारी नौकरी के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। यदि आप पढ़ने के शौकिन है तो अपना समय किताब खरीदने व पढ़ने में व्यतीत कर सकते है।

मीन-

आप पर जिम्मेदारिशें का बोझ बढ़ जाएगा, लेकिन इससे आप पहले से कहीं अधिक मजबूत होंगे तथा दबाव झेलने की क्षमता में इजाफा होगा। विरासत में सम्पत्ति और कब्जा मिल सकता है।