आज का राशिफल, 30 नवंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष-

मित्र वर्ग सहायक सिद्ध होंगे। शत्रु पक्ष प्रबल होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर पाएंगे। घर की मरम्मत, रंग-रौगन संबंधी कार्य पर खर्च कर सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए यह समय मध्यम रहेगा, अतः विशेष ध्यान रखे।

वृषभ-

कैरियर संबंधी चिंताएं अधिक रहेगी। किन्तु लगन एवं परिश्रम से आप आगे बढ़ेंगे। पे्रम-प्रसंग आगे बढ़ेंगे। हो सकता है जिसे आप पसंद करते हो वही आपको मिल जाए। खर्चा अधिक होगा, किन्तु आय के साधन भी बढ़ेंगे।

मिथुन-

आपके लिए मिश्रित फल युक्त रहेगा, मास के पूर्वाद्र्ध में कार्यक्षेत्र आदि में संघर्ष रहेगा, सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क आदि से बचें।

कर्क-

दिन के उत्तराद्र्ध में रूके हुए कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे। सगे संबंधियों इष्ट मित्रों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। पारिवारिक उन्नति के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।

सिंह-

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में शुभ मांगलिक कार्य आदि होने के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग आदि में परस्पर भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।

कन्या-

आप पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पर्यटक धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते है। नवीन संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह अधिकांशतः ठीक रहेगा।

तुला-

आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव युक्त रहेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने के योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से मन में चिंता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा आदि का ध्यान रखें।

वृश्चिक-

धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्ति यों के लिए स्थिति विशेष रूप से अच्छी नहीं कही जा सकती है। शत्रु पक्ष आपकी भावुकता का लाभ उठा सकते है। अधिक सतर्कतापूर्वक कार्य करें।

धनु-

आपको कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे जिससे आप अधिक तनाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। अपने नजदीकी सहयोगियों से तालमेल बिठाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं करने का प्रयास करें।

मकर-

अधिक विलंब करने से कार्य बिगड़ सकता है। भूमि, मकान, वाहन के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप कोई नई वस्तु की खरीददारी कर सकते है।

कुंभ-

पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी पारिवारिक मसले पर विचार-विमर्श होगा। सहोदर भाई-बहनों की ओर से यथासंभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में सतर्कता पूर्वक कार्य करेें।

मीन-

विद्यार्थी वर्ग को अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होने से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। कार्यक्षेत्र में सहयो्िरयों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।