इस गुरुपूरब पर पहनें सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड पटियाला सूट: Patiala Suit for GurPurab
Patiala Suit for GurPurab

इस गुरुपूरब पर पहनें सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड पटियाला सूट: GurPurab Patiala Suit Looks

गुरुपूरब पर आप कई तरह के नए डिज़ाइन वाले पटियाला सलवार सूट पहन सकती हैं।

Patiala Suit for GurPurab: आम महिलाएं भी त्यौहार में अपनी मनपसंद एक्ट्रेस के आउटफिट को रीक्रिएट करना पसंद करती हैं। ऐसे में अब गुरुपूरब आने वाला हैं, इसलिए महिलाएं भी खुद को नया लुक देना चाहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ पटियाला सूट लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप रीक्रिएट कर सकती हैं।

Also read: वेडिंग सीज़न में पर्पल कलर के इन लहंगों को करें रीक्रिएट

Patiala Suit for GurPurab
Avneet Kaur

इस फोटो में अवनीत कौर ने ब्लैक कलर का पटियाला सूट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका आउटफिट पूरा ब्लैक है और साथ ही गोल्डन कलर की लेस बॉर्डर में लगी हुई है। आउटफिट के साथ उन्होंने बैली कैरी किया हैं। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने हाथों में मेंहदी लगाई है। साथ ही माथे पर बिंदी और कानों में झुमके जच रहे हैं। आप चाहे तो सिंपल दुपट्टे के साथ एंब्रॉयड्रेड दुपट्टा भी पेयर कर सकती हैं।

Kareena Kapoor Khan
Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर ने ब्लू कलर के हैंड एंब्रॉयड्रेड कुर्ती के साथ ऑरेंज लहरिया पैटर्न वाला पटियाला और दुपट्टा पहना है। हाथों में सिल्वर चूड़ियां और कानों में बड़े डेगलर्स जच रहे हैं। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखा है।

Sonam Bajwa

इस फोटो में सोनम बाजवा ने ग्रे कलर के सेक्विन कुर्ते को स्काई ब्लू पटियाला के साथ स्टाइल किया है। उनकी स्ट्रैपी कुर्ती में मिरर वर्क की डिटेलिंग काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लुक ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और ग्लॉसी मेकअप से पूरा किया है। आप चाहें तो खुले बालों के बजाय उसमें ब्रेड बना सकती हैं।

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan

पीच कलर के चंदेरी पटियाला सलवार सूट में सारा अली खान बेहद हॉट लग रही हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक आप भी ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने एंब्रॉयड्रेड कुर्ती के साथ मैचिंग पटियाला और दुपट्टा कैरी किया है। हाथों में चूड़ियां और कानों में झुमके उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। ग्लोइंग मेकअप से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

Shehnaz gill
Shehnaz gill

सिल्वर एंब्रॉयडरी वाले ब्लैक कुर्ती के साथ शहनाज गिल ने मैचिंग पटियाला और दुपट्टा पहना है। आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर हील्स और गोल्डन कलर का कस्टमाइज्ड पर्स कैरी किया है। एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए गोल्डन बेस शाइनी मेकअप और ब्लैक कलर की चांदबालियां पहनी है। उन्होंने बालों को हाई बन लुक दिया है।

Jahnvi Kapoor
Jahnvi Kapoor

जाह्नवी कपूर ने येलो मिरर वर्क वाले कुर्ती के साथ पिंक कलर का पटियाला और येलो लहरिया पैटर्न वाला दुपट्टा पहना है। उन्होंने हाथों में चूड़ियां और कानों में बड़े झुमके पहनें हुए हैं। मल्टीकलर्ड जूती पूरे लुक को परफेक्ट बना रही हैं। ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने बालों को साइड पार्टेड करके ओपन रखा है।

Sargun Mehta
Sargun Mehta

सरगुन मेहता ने येलो प्रिंटेड अंब्रेला कट कुर्ती के साथ गोल्डन कलर का पटियाला और दुपट्टा कैरी किया है। न्यूड बेस मेकअप के साथ उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक लगाई है। ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है। आप चाहें तो बालों को मिडिल पार्टेड के साथ ओपन भी रख सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...