Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। धन-सम्बंधी मामलों में सावधानी बरते। प्यार आपके लिए बहुत अहमियत रखेगा जिससे स्थिति अनुकूल रहेगी। मास के अन्त में धर्म के प्रति झुकाव रहेगा। सारा समय ईश्वर भक्ति में व्यतीत होगा।
वृषभ-
यह समय थोड़ा कष्टप्रद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। परिजनों एवं मित्रों में गलतफहमियां पैदा होगी। किसी की मध्यस्थता से विवाद हल होंगे।
मिथुन-
व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। तेज वाहन न चलाएं। भीड़ वाले इलाकों में गमन न करे। खर्च बढ़ सकते है, ऋण लेने से बचे। रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे व कारोबार में उन्नति के संकेत है।
कर्क-
गृहिणीयां घर से बाहर उन्नति के लिए जा सकती है। घर का वातावरण सुख-शान्ति युक्त रहेगा। नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी व लंबे समय से चले आ रहे विवाद हल होंगे। आप प्रसन्नचित्त व प्रफुल्लित मन से कार्यों को सम्पन्न करेंगे।
सिंह-
नजदीकी यात्राएं हो सकती है, जो कि फायदेमंद साबित होगी। विरोधी परास्त होंगे। राजनीति में आपकी दोहरी विजय होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता से कार्यों को सम्पन्न कर पाएंगे।
कन्या-
मां-बाप, बुजुर्ग रिश्तेदारों, वरिष्ठों की सलाह, सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होने से खुशी का अनुभव होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से निभा पाएंगे।
तुला-
उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपने जो भविष्य के रूप-रेखा बना रखी है, वे क्रियान्वित होगी। खर्च की प्रबलता रहेगी, किन्तु आवक पूर्ण रहेगी। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।
वृश्चिक-
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नये कारोबार, नए अनुबन्ध करने के लिए समय श्रेष्ठ है। शासकीय मामलों में पूरी-पूरी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में रूकावट आएगी।कोई विशेष कार्य सम्पन्न होगा।
धनु-
कोई बड़ा कार्य करने से पहले या कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर गम्भीरता से सोच-विचार अवश्य करें। पेट संबंधी समस्या सामने आएगी। दिन का आरम्भ अशुभ रहेगा। कार्य में बाधा रहेगी।
मकर-
बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उन पर चिकित्यकीय खर्च हो सकते है। अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को तय करेंगे और प्राथमिकताओं को भी निर्धारित करेंगे व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी तैयारी से धावा बोल देंगे।
कुंभ-
आज स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा रहेगी। कुछ विवाद या मुकदमे आदि का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आपकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आएगी।
मीन-
कम प्रयास में अधिक की प्राप्ति होगी। सम्पत्ति संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। शुभ संदेश डाक या टेलीफोन के जरिए प्राप्त होंगे। शत्रु बलहीन होंगे। किन्तु आपके स्वजन आपके विरोध में खड़े नजर आ सकते है। जिससे आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी।
