बदलते मौसम में हेयर ग्रोथ पर पड़ता है असर, इन तरीकों से करें देखभाल: Hair Care in Changing Weather
Hair Care in Changing Weather

बदलते मौसम में हेयर ग्रोथ पर पड़ता है असर, इन तरीकों से करें देखभाल

Hair Care in Changing Season:  सर्दियों में बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आते हैं। आइए जानते हैं इस परेशानी को दूर करने के कुछ आसान से टिप्स-

Hair Care in Changing Weather: बदलते मौसम का असर न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि इसका असर स्किन और बालों पर भी काफी ज्यादा रहता है। इन दिनों अचानक से सर्दियों में ठंडी-ठंडी हवाओं की वजह से बाल काफी ज्यादा खराब होने लगते हैं। मुख्य रूप से सर्दी के सीजन में बालों का झड़ना, बाल बेजान होना, बालों की चमक कम होना, डैंड्रफ जैसी परेशानियां काफी ज्यादा होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में हमें अपने बालों की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो आप कुछ असरदार हेयर केयर टिप्स को अपना सकते हैं। इन आसान से उपायों की मदद से आपके बाल काफी खूबसूरत और घने नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं बदलते मौसम में बाल खराब होने पर क्या करें?

Also read : हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए जाना पड़ता है पार्लर, तो अब मिल जाएगी इससे छुट्टी

सर्दियों में बाल काफी ज्यादा बेजान नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप हार्ड शैंपू का प्रयोग करते हैं, तो इससे बाल खराब होने की संभावना होती है। इसलिए कोशिश करें कि इस सीजन में माइल्ड शैंपू का ही प्रयोग करें। माइल्ड शैंपू आपके बालों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इससे बालों की नैचरल ऑयल लंबे समय तक बनी रहती है। 

सर्दियों के दिनोौं में बाल काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं। इस स्थिति में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल काफी खूबसूरत नजर आए, तो इसके लिए अपने बालों की डीप कंडीशनिंग करेँ। बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करने से आपके बाल गहराई से मॉइस्चराइज होंगे। साथ ही इससे बालों की खूबसूरती बरकरार रहती है। 

Hair Care in Changing Weather
Hair Wash

अक्सर ठंड की वजह से सर्दियों के सीजन में हम अपने बालों को गर्म पानी से धोने लग जाते हैं। इस स्थिति में बाल डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपके बाल डैमेज न हो, तो आप गर्म पानी के बजाय नॉर्मल पानी का प्रयोग करें। इससे बाल डैमेज नहीं होंगे। 

hair Heating Tools
hair Heating Tools

बालों को तरह-तरह के हेयर स्टाइल देने के लिए हम हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के हीटिंं टूल्स से बाल डैमेज होने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें। इस तरह के टूल्स से न सिर्फ बाल खराब हो जाते हैं, बल्कि हेयर फॉल की परेशानी भी बढ़ जाती है। 

सर्दियों में रूखे और बेजान बालों की परेशानी को कम करने के लिए सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार हेयर ऑयलिंग करें। बालों में ऑयलिंग करने से आपके बाल काफी खूबसूरत नजर आते हैं। क्योंकि ऑयलिंग करने से बालों को पोषण मिलता है। साथ ही इससे मॉइस्चराजिंग अच्छी होती है। 

Hair Oil
Hair Oil

सर्दियों में खराब होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...