बेस्ट हेयर स्टाइल के लिए जाना पड़ता है पार्लर तो अब मिल जाएगी इससे छुट्टी, इस बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर के जरिए
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर जिनके जरिए आप मिनटों में ही अपने घर पर ही अपने आप अपने बाल सीधे कर सकते हैं
Hair Straightener: क्या आप भी अपने कर्ली बालों से बहुत ही ज्यादा परेशान है। क्या आप भी इनको सीधा करवाने के लिए बार-बार पार्लर जाते हैं, तो हो जाइए सावधान क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर जिनके जरिए आप मिनटों में ही अपने घर पर ही अपने आप अपने बाल सीधे कर सकते हैं, और बेस्ट हेयर स्टाइल बना सकते हैं जिसके जरिए आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
जी हां, बिल्कुल आज के समय में हर एक महिला यही चाहती है कि वह खूबसूरत दिखाई दे। अच्छे कपड़ों के साथ अच्छा मेकअप इसके साथ एक अच्छा हेयर स्टाइल भी बनाना बहुत जरूरी होता है। इसी के साथ आपको एक परफेक्ट लुक मिलता है, तो आइए आपको कुछ ऐसे हेयर स्ट्रेटनर की जानकारी देते हैं जिन से बालों को डैमेज किए बिना ही आप स्ट्रेट कर सकते हैं।
Also read : सर्दियों में बालों पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, बेजान हेयर से मिलेगा छुटकारा
फिलिप्स केराशाइन स्ट्रेटनर
देखा जाए तो मार्केट में अलग-अलग तरह के स्ट्रेटनर मशीन मिल जाती है, लेकिन फिलिप्स ऐसी कंपनी है जिस पर भरोसा किया जा सकता है, क्योंकि यह एक लंबे समय से चलती आ रही कंपनी है। ऐसे में बाल मोटे हो या लंबे हो वह 60 सेकंड में ही तेजी से गर्म हो जाती है। इसमें एक्स्ट्रा वाइड स्ट्रेटनिंग प्लेट होती है जिसकी वजह से यह जल्द ही गर्म हो जाती है। यह बालों को टूटने से बचाती है और नया लुक क्रिएट करने में मदद करती है इसकी कीमत ₹2996 है।

खासियत
- यह हेयर ब्रश के साथ आता है।
- इससे बाल जल्द ही सीधे हो जाते हैं।
- इससे बाल कम टूटते हैं।
- बालों में बहुत ही ज्यादा शाइन दिखाई देती है।
नुकसान
- यह हेयर स्ट्रेटनिंग मशीन के हिसाब से थोड़ी महंगी है।
नोवा हेयर स्ट्रेटनर
नोवा का हेयर स्ट्रेटनर बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहता है। यह आपको बहुत सारे अलग-अलग प्राइस में मिल जाता है। इसकी बॉडी लाइट और स्टाइलिश होती है। इससे बाल सीधे 2 से 3 घंटे तक रहते हैं। इसमें 1 साल की वारंटी भी मिलती है। इसकी कीमत केवल ₹526 है।

खासियत
- यह 60 सेकंड में ही बाल स्ट्रेट कर देता है।
- हीट बैलेंस टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
- इसकी बॉडी लाइट और स्टाइलिश डिजाइन की है।
नुकसान
- इससे केवल 2 से 3 घंटे तक ही बाल सीधे रहते हैं।
- परमानेंट बाल सीधे करने के लिए यह सही नहीं है।
वेगा इंफ्रा स्टाइल हेयर स्ट्रेटनर
यह हेयर स्ट्रेटनर लोगों के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको सेटिंग करने के लिए अलग-अलग बटन भी मिलते हैं। इससे आप कितनी भी जल्दी हो बाल सीधे कर सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है यह बहुत ही अच्छा प्रोडक्ट है। इसकी कीमत केवल ₹2795 है।

खासियत
- इससे आप नया लुक क्रिएट कर सकते हैं।
- यह बालों को रुखा नहीं बनाता है।
- इसमें आपको डिजिटल डिस्पले मिल रहा है।
नुकसान
- इसमें आपको लंबी कोर्ड नहीं मिलती है।
- यह लंबे समय तक बाल स्ट्रेट नहीं रखता है।
हैवेल्स हेयर स्ट्रेटनिंग मशीन
यह एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बहुत ही ज्यादा अच्छा है। यह सिरेमिक कोडेड स्ट्रेटनर है। इससे आप मिनटों में ही पसंदीदा हेयर स्टाइल बना सकते हैं। इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं। एक ही प्रोडक्ट 3 तरह से काम करता है। इसकी 2 साल की वारंटी आती है। इसकी कीमत ₹2349 है।
खासियत
- यह एक three-in-one स्ट्रेटनर है।
- यह बालों को टूटने से बचाता है।
- बालों को जल्द ही स्ट्रेट कर देता है।
नुकसान
- इसमें बिजली की खपत ज्यादा होती है।
- टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए इसमें बटन नहीं दिया जाता है।
- इससे कर्लिंग करने में समय लगता है।
उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप भी हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इनका चुनाव कर सकते हैं।
