आज का राशिफल, 24 नवंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष-

कोई बड़ी मुसीबत आप पर हावी हो सकती है। सगाई-संबंध टूटने या दरार आने की पूरी संभावना है। मन में किसी बात को लेकर पछतावे की स्थिति बनेगी। अपनी बात को आप मनवाने के लिए जी जान लगा देंगे।

वृषभ-

लोग आपसे मिलने आएंगे और उनकी खातिरदारी करने में आप आनंद महसूस करेंगे। कहीं से रूका पैसा प्राप्त हो सकता है। मनचाहा कार्य पूर्ण होने के आसार बन सकते है। विरोधी उग्र होंगे।

मिथुन-

आप आजीविका के मामले में भरसक मेहनत करेंगे। रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में रूचि अधिक रहेगी। साथ ही आपके हाथों धार्मिक क्रियाकलाप भी सम्पन्न करेंगे।

कर्क-

घर में कोई नई वस्तु की खरीददारी सम्पन्न होगी। जिस विशेष व्यक्ति से मिलने के लिए आप आतुर थे, आखिरकार उससे मुलाकात हो ही जायेगी। मन में थोड़ी सी बेचैनी रहेगी।

सिंह-

इस मास आप अत्यंत सतर्क होकर कार्य करंेगे। इस मास आपकी रचनात्मक क्षमता मुख्य रहेगी, जिसे आप सृजनात्मक रूप देंगे। युवाओं व युवा दिलवालों से बातचीत कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ फल देगी।

कन्या-

आपको अपने क्रोध व आक्रोशित वाणी पर संयम रखना होगा, तभी सफलता मिलेगी। बीमार, जरूरतमंद की सेवा, बुजूर्ग और बेघरबार की सेवा का मौका मिलेगा। ऐसा करके आप समृद्धि व खुशी का अनुभव करेंगे।

तुला-

काम के मोर्चे पर भी मौजमस्ती और परिवार साथ-साथ रहेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दे व छोटी-छोटी तकलीफों को गम्भीरता से ले। बिना तनाव के बेहतर जीवनशैली अपनाएंगे।

वृश्चिक-

परिवार व काम का दायित्व बढ़ेगा किन्तु आप उसे सहज रूप से संभाल लेंगे। वित्तीय मामलों में सफलता का साथ रहेगा। बच्चों की जरूरत भी पूरी कर पाएंगे।

धनु-

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आपका कोई भी कदम गलत नहीं हो सकता। धन और खुशी की छनछनाहट रहेगी। मनोरंजन, दोस्ती, भाईचारा, रोमांस के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर-

अप्रत्याशित लाभ की संभावनाएं है। आप स्वयं में सुधार लाएंगे और इसके लिए उत्सुक भी रहेंगे। लेकिन इन सबके बीच घर में बच्चों या माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। परिवार के बीच खोया विश्वास फिर प्राप्त होगा।

कुंभ-

इस मास मिश्रीत फलों की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष में अनबन रहेगी। भाईयों के साथ भी मनमुटाव या हल्की कहासुनी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छे समाचार प्राप्त होने के आसार है।

मीन-

रूटीन चेकअप करवाने पर शुगर, बी.पी. लेवल गड़बड़ आ सकता है। आपको कुछ थकान, आलस्य, जड़ता परेशान कर सकती है। आपको कुछ प्राप्त करने के लिए खुद को झिंझोड़ना पड़ेगा ताकि काम हो सके।