भूलकर भी ना करें इन चीजों को किसी के साथ शेयर अगर आप हैं शादीशुदा महिला तो
अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको कुछ चीजों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको और आपके पति को दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है।
Marriage Vastu Shastra: विवाह एक वैदिक रस्म है, जिसमें किसी भी स्त्री को अपने पति के द्वारा कुछ विशेष चीजें यानि श्रृंगार सामग्री दी जाती है,और जिससे उसका श्रृंगार किया जाता है। विवाह के पश्चात कुछ श्रृंगार की चीजों को स्त्री को अनिवार्य रूप से श्रृंगार करना होता है, जो उसके सुहाग की निशानी होती है,और ऐसा माना जाता है ऐसा करने से उसके पति की आयु लम्बी होगी और वो सौभाग्यवती। लेकिन कभी कभी आपने देखा होगा कुछ महिलाएं अपने श्रृंगार की चीजें एक दूसरे से शेयर करती रहती हैं। जैसे कभी कोई फ्रेंड से अपनी बिंदी ही शेयर कर लिया तो कभी नेलपेंट तो कभी किसी से चूड़ियां भी।
अपनी चीजें किसी के साथ शेयर करना कोई ग़लत बात नहीं है,आप बेशक कीजिए! लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको कुछ चीजों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको और आपके पति को दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है।
तो,चलिए जानते है कौन कौन सी वो चीजें हैं जो आपको शादी के बाद किसी से शेयर नहीं करना चाहिए;
Also read : माथे पर लगने वाली बिंदी स्वास्थ्य के लिए भी है लाभदायक
माथे की बिंदी

हिन्दू धर्म में शादी के बाद महिलाओं को माथे पर बिंदी लगाना अनिवार्य होता है। जिससे उनकी सुंदरता भी निखरती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से माथे पर रेड बिंदी लगाने से स्ट्रेस कम होता है। ऐसा माना जाता है कि स्त्रियों का बिंदी लगाना उनका पति के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इसलिए कभी भी अपने माथे से हटाकर कभी भी किसी को बिंदी ना दें।आप चाहे तो खरीद कर दे सकती हैं या दूसरी पत्ती बिंदी दे सकती हैं।
सिंदूर

हिन्दू धर्म में शादीशुदा स्त्रियों की पहचान उनके माथे की सिंदूर से होती है,और ये सुहाग की सबसे बड़ी निशानी मानी जाती है। इसलिए जिस सिंदूरदान से आप सिंदूर करती हैं उसे कभी किसी के साथ शेयर ना करें,नहीं तो आपके शादीशुदा रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है।
हाथों की चूड़ियां

कई महिलाओं की आदत होती है अगर कोई उनका अजीज कुछ मांग ले तो ना नहीं करती। कभी कोई दोस्त ही केह दे यार तेरी चूड़ियां तो बड़ी सुंदर है तो वो चूड़ियां ही निकाल कर दे देती है, जो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। अगर आप देना भी चाहती हैं तो उन्हें खरीद कर दूसरी दे सकती हैं लेकिन अपने हाथ की पहनी नहीं।
बिछिया

सिंदूर के जैसे ही बिछिया सुहाग की निशानी होती है। जिससे उनके शादीशुदा होने की पहचान होती है। इसलिए सुहाग की ये निशानी कभी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे आपकी दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है। जिससे आपके वैवाहिक जीवन में तनाव भी आ जाता है।
श्रृंगार की ये सामग्रियां कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। इसके धर्मानुसार भी गलत माना गया है,और वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसलिए सही नहीं माना जाता क्यूंकि काजल,लिपस्टिक या कोई भी श्रृंगार सामग्री जो आप इस्तेमाल करती हैं और दूसरे से भी शेयर करती है तो इंफेक्शन का भी डर होता है। इसलिए बेहतर है आप इन चीजों को किसी से भी शेयर करने से बचें।
