सामग्री

4 ब्रेड स्लाइस, आधी छोटी कटोरी सूजी, 1 प्याज बारीक कटा, 1 टमाटर बारीक कटा (बीज रहित), 1 शिमला मिर्च बारीक कटी, नमक 1 छोटा चम्मच थोड़ा सा तेल।

विधि

एक ब्रेड पीस के चैकोर 4 पीस कर लें। एक बाउल में सूजी, सारी सामग्री व नमक डालकर मिक्स कर लें। पानी बिल्कुल न डालें । हर ब्रेड पीस पर यह मिश्रण आवश्यकतानुसार अच्छी तरह से दबाकर चिपका दें। सारे पीस तैयार कर लें। नानस्टिक पैन को जरा सा चिकना करें तेल से। गर्म होते ही सारे पीस एक-एक करके सूजी के मिश्रण वाली साइड को नीचे रख कर सेंक ले। इससे सूजी व सब्जी सिंक जाएगें। बस एक ही साइड से सेंकना है। तैयार कुरकुरे सैडविच चटनी या साॅस साथ खाएं।