लेकिन इन सर्दियों के दौरान अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो स्किन प्रॉब्लमस से खुद को बचा सकतीं हैं। कैसे? आइए जानते हैं।                                  
ऐसे करें दिन की शुरुआत
सर्दियों में ज्यादा तर लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ज्यादा गर्म पानी से नहाने से हमारी स्किन ड्राई हो जाती है। तो इसलिए ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं और नहाने के तुरंत बाद मोइसराइजर क्रीम या लोशन लगाएं। इससे आपकी स्किन में रूखेपन की समस्या नहीं आएगी और वह सॉफ्ट बनी रहेगी।
अपने होंठों का ऐसे रखें ध्यान
स्किन के साथ-साथ आपके होंठ भी सर्दियों के मौसम में ड्राई रहने लगते हैं। ऐसे में रोज रात को सोने से पहले रोज़ वॉटर के साथ लिप्स साफ करें और उन पर शहद और रोज-वॉटर मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपके लिप्स सॉफ्ट होंगे बल्कि उनका रंग भी पिंक होने लगेगा। 
एड़ियां और हाथ 
सर्दियों में हमारें हाथों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए हल्के गुनगुने पानी से ही धोएं। साथ ही रात को सोते वक्त हाथों पर नारियल तेल लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। ऐसा करने से हाथों कि सॉफ्टनेस हमेशा बरकरार रहेगी।
 ठंड की शुरुआत होते ही बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में अभी से बालो में सरसों का तेल लगाना शुरु कर दें। हफ्ते में 1 बार जरुर सरसों या फिर नारियल तेल के साथ बालों की मसाज करें। इससे आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी साथ ही बाल हेल्दी एंड शाइनी बनेंगे।

 

यह भी पढ़ें –बालों की खूबसूरती बनाए रखनी है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com