संजू फिल्म ने तीन दीन में बॉक्स ऑफिस पर सलमान की मूवी को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि संजू मूवी में बेस्ट फ्रेंड जो हर मुसीबत के समय संजू के साथ रहता था। यहां तक कि संजू की बुरी आदते भी छुड़ाने में मदद की थी, वह असली कमली कौन था? ये खुलासा खुद मसान और राजी से फैमस हुए विक्की कौशल ने बताया है।
विक्की कौशल ने संजय दत्त के रियल लाइफ के फ्रेंड परेश घेलानी का किरदार निभाया है। यह खुलासा विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस किरदार के लिए वह एक बार संजय दत्त के दोस्त परेस घेलानी से भी मिले थे। घेलानी पहले से ही शिकागो में ही रहते थे, लेकिन फिलहाल घेलानी लॉस एेंजिलिस में रहते हैं।
घेलानी संजय दत्त से शिकागो में मिले थे वहीं से ये अच्छे दोस्त बने। घेलानी अमेरिका में होते हुए भी उसके मुसीबत में साथ रहते थे। भले घेलानी किसी के सामने नहीं आए, इसके पीछे कारण है कि वह काफी शर्मिले हैं। घेलानी के बारे में केवल संजय दत्त के कुछ क़रीबी लोगों को ही पता है।
खैर इस फिल्म ने अब तक 100 करोड़ के ऊपर कमाई कर चुकी है। संजू मूवी के लिए रणवीर कपूर को जहां तारीफे मिली है, वहीं विक्की कौशल ने भी सबके दिलों को जीत लिया है।
ये भी पढ़े
अच्छा बिज़नेस कर सकती है मुन्ना भाई की बायोपिक ‘संजू’
पापा अनिल कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आई सोनम कपूर
बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाला है ये स्टार किड
