दिल्ली दिलवालों की है और यहां आकर शोपिंग नहीं की तो क्या किया। यहां के लोग तो यहां की मार्किट्स को पसंद करते ही हैं लेकिन इनके अलावा बहार से आए हुए लोग भी यहां शॉपिंग करना भूलते नहीं हैं। तो चलिए देखते हैं उन 5 शॉपिंक स्पॉट्स को जहां आप जरुर जाएं।
1.सरोजिनी नगर
मार्केट सरोजिनी नजर जिसे SN के नाम से भी जाना जाता है। यह मार्किट दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट है जहां 50-100 रुपये में कपड़ों की शुरुआत होती है। हालांकि इतने सस्ते में कपड़े वही ले सकता है जिसको मोल-भाव करना आता हो। इस मार्किट में जाने का सही समय दिन का है क्योंकि शाम के समय यहां लाइटिंग काफी कम है जिसके कारण आपको कपड़े चुनने में दिक्कत हो सकती है।

2.जनपथ
अब नंबर आता है जनपथ मार्केट का, यह मार्केट सरोजिनी की तरह बड़ी नहीं है। जनपथ सिर्फ एक गली में सिमटी हुई मार्केट है। हालांकि छोटी मार्केट होने के बावजूद भी यहां आपको अच्छा और सस्ता सामान मिल जाएगा। यहां कई दुकानें जूलरी की हैं। कई सारें कपड़ों के स्टौल भी हैं जहां आपको काफी स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे।

3.लाजपत नगर
अगर आपको एथनिक वेयर सस्ते में खरीदना है तो लाजपत नगर आपके लिए बेस्ट मार्केट है। सिर्फ एथनिक ही नहीं बल्कि यहां से आप वेस्टर्न वेयर भी खरीद सकते हैं। लाजपत में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाएंगे।

4.मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट
अक्सर देखा गया है कि बाजारों में फिमेल कस्टमर के लिए ज्यादा बैराइटी उपलबद होती है। लेकिन मॉनेस्ट्री में ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस मार्केट में ज्यादा कपड़े लड़को के लिए ही मौजूद है या तो हम यह कर सकते हैं कि यह मार्केट लड़को के लिए बेस्ट शॉपिंग प्लेस है। यहां लड़को के लिए टी-शर्ट से लेकर सूज तक की चीजें मिल जाएंगी।

5.कमला नगर
कमला नगर की मार्केट नॉर्थ कैम्पस के बीच काफी पॉपुलर मार्केट है। इस मार्केट में ब्रैंड्स से लेकर स्ट्रीट शॉप्स तक मौजूद है। यहां मार्केट के अलावा काफी फूड पॉइंट हैं जहां आप शॉपिंग के साथ टेस्टी जाएका भी चख सकते हैं।

