राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। साल 2018 का यह पहला महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित फरवरी महीने का अपना राशिफल –

 

मेष – यह महीना आपके लिए सामान्यत: सुख एवं उन्नतिकारक रहेगा। किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भावुकता से बचें और सोच समझकर निर्णय लें। शुभ स्वास्थ्य के लिए मानसिक तनाव से बचें। सुपाच्य भोजन करें व अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आॢथक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियों के समाधान मिलेंगे। अपने आत्मविश्वास को कम ना होने दें। सामाजिक क्षेत्र में यश, मान, सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख और शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का समादर करें। अपने जीवन साथी की ओर से पूर्ण सकारात्मक सहयोग रहे इसके लिए अहं भाव छोड़ें। तालमेल बनाने की कोशिश करें। शुभ फलों के लिए हनुमान जी का पूजन व अराधना करें।

 

वृषभ – यह महीना आपके लिए सकारात्मक रूप से सुख, उन्नति कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें तथा अपने बुद्धि-विवेक से उचित समय पर उचित निर्णय लें तो आप अपने कार्यों में अवश्य ही सफल होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अत्यधिक क्रोध से बचें तथा तनाव से मुक्त रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाने की कोशिश करें, जिससे पारिवारिक सुख और वैभव में वृद्धि होगी। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए शिवलिंग को पंचामृत से अभिषेक करें और अपने से बड़ों का आदर करें।

 

 

मिथुन – यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ फलों के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी विशेष परेशानी की संभावना कम है परन्तु शुभ स्वास्थ्य के लिए तले और तीखे भोजन से बचें तथा कुछ समय पूजा, ध्यान, योग आदि शुभ कार्यों में अपना समय व्यतीत करें। आॢथक स्थिति में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। आप धैर्य और अपनी सूझबूझ से कार्य करते रहें। कार्य क्षेत्र में लोग अपने सहयोगियों से अपना तालमेल बनाए रखें। व्यापार के क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सामाजिक और आॢथक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख, शांति रहे इसके लिए अत्यधिक क्रोध से बचें तथा अहं भाव ना रखें। शुभ फलों के लिए हनुमान चालीसा और संकटमोचन का पाठ नियमित रूप से करें।

 

कर्क – यह महीना आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा, महत्त्वपूर्ण कार्यों में मंदगति से प्रगति होगी। अपने विचारों और कार्यशैली में परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। अपने आत्मविश्वास को कम ना होने दें तथा अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए अपने आपको व्यस्त रखें तथा संयमित जीवनशैली जीने की कोशिश करें। आप अपनी सूझबूझ से कार्यक्षेत्र में होने वाली परेशानियां कम कर पाएंगे। व्यवसाय में संलग्न व्यक्ति सोच-समझकर निर्णय लें। गलत निर्णय से आपकी मान-प्रतिष्ठा पर उसका बुरा प्रभाव  पड़ सकता है। पारिवारिक सुख व शांति बनाए रखने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखें। शुभ फलों के लिए रुद्र अभिषेक करें।

 

सिंह –  यह महीना मिश्रित फलयुक्त रहेगा, महत्त्वपूर्ण कार्यों में मंदगति से प्रगति होगी। महीने के अंत में कुछ रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। सामाजिक क्षेत्र में यश, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खान-पान की वस्तुओं पर विशेष ध्यान दें। शारीरिक कमजोरी, थकान का अभास होगा। तनाव से मुक्त रहें। आर्थिक पक्ष से यह महीना अधिकांशत: ठीक रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में लगे हुए लोगों को अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। धन के आय-व्यय पर ध्यान रखें। योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से जीवन में लाभकारी संकेत प्राह्रश्वत होंगे। पति-पत्नी के मध्य एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक सुख, वैभव में वृद्धि होगी। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए सूर्य को जल दें।

 

अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

 

कन्या – यह महीना आपके लिए अधिकांशत: ठीक रहेगा। धैर्यपूर्वक विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। दूसरे लोगों का अपने जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप न होने दें। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। इष्ट मित्रों का आपके प्रति पूर्ण सहयोगात्मक भाव नहीं रहेगा। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। नकारात्मक चिंतन से बचने का हर संभव प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं कुछ बढ़ सकती हैं। अपने को व्यस्त रखें। खाली न बैठें, तर्क-वितर्क से बचें। आॢथक क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। लाभ में वृद्धि के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धैर्यपूर्वक कार्य करें, पति-पत्नी के आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए अपनी भावनाओं को सही दिशा दें। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए गणेश पूजन करें।

 

तुला-  यह महीना आपके लिए सामान्य सुख एवं लाभदायक रहेगा। पहले से रुके हुए कार्य बनने का योग है। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में यश प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यानरखें। मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए कुछ समय ध्यान,योग को दें। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें एवं सुपाच्य भोजन करें। आर्थिक स्थिति में अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां कम होंगी। इष्ट मित्रों से व्यापार में विस्तार होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। शुभ फलों के लिए मां भगवती की पूजा और अर्चना करें तथा खीर का भोग लगाएं। मन की प्रार्थना पूर्ण होगी।

 

वृश्चिक-  यह महीना अधिकांशत: ठीक रहेगा। सोचे समझे कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध व अहं भाव से अपने को दूर रखें क्योंकि इसमें लिए गए निर्णय हानिकारक परिणाम देते हैं। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान भविष्य में नई योजनाओं को जन्म देगी, जिससे व्यवसाय में प्रगति होगी। आॢथक कार्यों में धैर्यपूर्वक निर्णय लें, धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। नए वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। सोच समझकर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में आनेवाली बाधाओं को अपनी सूझ-बूझ व सकारात्मक सोच द्वारा सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सुख व शांति के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का समादर करें। शुभ फलों के लिए मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, नारियल और गुलाब की माला भेंट करें।

 

धनु-  यह महीना आपके लिए सामान्य रूप से सकारात्मक रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ कार्यों में व्यवधान आएंगे परंतु अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव से कार्य पूर्ण होने की संभावना रहेगी। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।आर्थिक दृष्टि से यह महीना साधारण रहेगा। प्रगति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तथा अपने कर्तव्यों का धैर्यपूर्वक पालन करते रहें स्वास्थ्य संबंधी कोई अधिक परेशानी ना हो इसके लिए मानसिक रूप से तनावमुक्त रहने का प्रयास करें और पथ्य- अपथ्य का उचित ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। परिवार में सुख शांति के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का समादर करें। शुभ फलों के लिए मां को खीर का भोग लगाएं।

 

मकर- यह महीना आपके लिए संघर्षपूर्ण रहेगा, महत्त्वपूर्ण कार्यों के बनने में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच व धैर्य से परिस्थितियों में सुधार कर सकते हैं। अपने कार्यों और निर्णयों में दूसरों के अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। अनुशासित जीवनशैली का पालन करें और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर कार्य करें और अत्यधिक क्रोध से बचें। पारिवारिक सुख व शांति के लिए पारिवारिक दायित्वों को निभाने की कोशिश करें व दूसरों के बहकावे में ना आएं। शुभ फलों के लिए प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा व अर्चना करें।

 

कुम्भ-  यह महीना आपके लिए सामान्य रूप से सुख, शांति युक्त रहेगा। अपने कार्यों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें, दूसरों के अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी, सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए पूजा, ध्यान, योग के शुभ कार्यों को करें। आॢथक क्षेत्र में आ रही अड़चनें कम होंगी, शुभ कार्यों में आपका धन खर्च होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव कम होगा। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। शुभ फलों के लिए गरीबों को यथा शक्ति भोजन, वस्त्र दान करें और पीपल के वृक्ष पर मीठा जल अर्पित करें।

 

मीन- यह महीना आपके लिए अधिकांशत: ठीक रहेगा। कार्यों को सोच-समझकर करें, सफलता मिलेगी। कई जगह बनतेबनते काम बिगड़ सकते हैं, अपने साहस और धैर्य को बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शारीरिक आराम पर ध्यान दें। अपने को व्यस्त रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आॢथक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्य बनने के योग हैं। धन के लेन-देन में ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के पश्चात सकारात्मक स्थिति बनेगी। अपनी सोच को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। व्यापार में विस्तार होगा, पति-पत्नी छोटी-छोटी उलझनों को लेकर आपसी मतभेद से बचें। पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी से काम लें। शुभ फलों के लिए माता-पिता का आदर करें और बृहस्पतिवार को पीपल वृक्ष की पूजा व अर्चना करें।

 

 

ये भी पढ़ें –

जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय

आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं 

कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य