फिल्म ‘धड़क’ के प्रमोशन्स के दौरान जान्हवी कपूर से जब नेपोटिज़्म और सोशल मिडिया पर होने वाले ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो समझ रही है कि लोग इतना भड़क क्यों रहे हैं। ‘मैं समझ रही हूं कि वो नाराज़ हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें मुझे भी एक मौका देना चाहिए, मैं समझ रही हूं कि लोगों को लग रहा होगा कि उनसे ये अवसर झीनकर मुझे दिया गया है, मैं जानती हूं कि ऐसे कई लोग हैं जो मुझसे ज्यादा अच्छे दिखते हैं और ज्यादा टैलेन्टेड हैं, लेकिन मैं भी ये अवसर ऐसे ही नहीं जाने दे सकती हूं। मैं इस अवसर को क्यों छोड़ दूं, मेरे लिए भी ये अवसर उतना ही बड़ा है जितना किसी और के लिए होता। मेरे तरफ से गलत ये होता कि जब मैं इस अवसर को लेती, लेकिन इसकी कद्र नहीं करती। मैं जानती हूं कि मुझे दूसरों से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि लोगों को लगता है कि मुझे आसानी से काम मिल गया है।
 
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ हाल ही में रिलीज़ हुई है और फिल्म में उनके एक्टिंग की तारीफें भी हुई हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ शहीद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नज़र आएं हैं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।