जी हां, इस रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं, ऐसे में अगर आप देवी मां की भक्त हैं, तो आपने नवरात्रि व्रत और पूजा का संकल्प भी किया होगा। सर्वविदित है कि नवरात्रि का व्रत काफी फलदायी होता है, अगर पूरे विधि-विधान से मां की पूजा अर्चना की जाए तो मां सभी मुरादे पूरी करती हैं। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना आपकी पूजा निष्फल भी हो सकती हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि के दौरान कौन-कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
तामसिक भोजन ना करें

वैसे तो जो लोग व्रत करते हैं, उनके लिए तो अनाज और नमक का सेवन तो वर्जित होता ही है, वहीं बाकी लोगों को भी नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। जैसे कि नवरात्रि में लहसुन, प्याज, नींबू और मांस-मदिरा का सेवन वर्जित माना गया है।
ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें

नवरात्रि के दौरान स्त्री-पुरूष सभी को ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए। पति-पत्नी को इन दिनों यथाचोति दूरी बनाकर रखनी चाहिए और शारीरिक सम्बंध बनाने से बचना चाहिए।
बाल और नाखून ना काटे

नवरात्रि के दौरान बाल और नाखून नहीं कांटने चाहिए, वहीं इन दिनो दाढ़ी-मूंछ की सेविंग भी नहीं करनी चाहिए।
चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग ना करें

नवरात्रि के व्रत के दौरान चमड़े से बनी वस्तुओं का उपयोग निषेध माना गया है। जैसे कि चमड़े से बने बेल्ट, पर्स, बैग, चप्पल-जूत आदि का इस्तेमाल इन दिनों नहीं करना चाहिए।
पूजा-अर्चना के दौरान बातचीत ना करें

जी हां, नवरात्रि के पूजा के दौरान जब आप दुर्गा चालीसा, आरती,मंत्र या सप्तशती का पाठ कर रहें हो तो बीच में किसी से बात न करें। दरअसल, इसे पूजा में व्यवधान होता है,जिसे आपकी की गई पूजा का फल नहीं मिलता।
गंदे कपड़े न पहनें

नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस दौरान भूले से भी गंदे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। हर रोज धुले और स्वच्छ वस्त्र ही धारण करने चाहिए।
हिंसा और बुरे कर्मों से बचें

नवरात्रि के दौरान खानपान और शारीरिक सम्बंधो के साथ ही मन-वचन पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। मन और कर्म से किसी प्रकार की हिंसा और बुरे कर्म नहीं करना चाहिए।
