समर के कातिल को मिलेगी बेल, भड़क जाएगा वनराज, क्या करेगी अनुपमा: Anupama Today Episode
Anupama Today Episode

Anupama Today Episode: टेलीविजन का शो अनुपमा इन दोनों टीआरपी की लिस्ट में धमाल में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अनुज और अनुपमा के जीवन में आ रहे हैं उतार-चढ़ाव दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं और उन्हें कहानी से बांधे हुए हैं। बीते एपिसोड में यह देखने को मिला था कि डिंपल तय करती है कि समर के स्टूडेंट्स को वह खुद डांस सिखाएगी। इधर पाखी अनुपमा को बताती है कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती है यह जानकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और आप कहानी में नए ट्विस्ट देखने वाले हैं जिनमें बवाल देखने को मिलेगा।

घर में नवरात्रि पूजा

Anupama Today Episode
Anupama Today Episode-Navratri Puja in Anupama

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा पाखी को समझाएगी कि वह बच्चे को गोद लेकर अपने मां बनने का सपना पूरा कर सकती है। घर के बाकी लोग भी उसे यही बात समझाएंगे लेकिन पाखी रहेगी कि उसे प्रेगनेंसी पीरियड को महसूस करना है, बच्चे को फील करना है। उसे बच्चा गोद लेने से कोई उसे बच्चा गोद लेने से परेशानी नहीं है लेकिन वह अपना बच्चा चाहती है। यह बोलकर वह वहां से चली जाती है इसके बाद सभी नवरात्रि की पूजा करते हैं। इसके बाद अनुपमा परिवार को उसे लड़के से मिलवाती है जिसे समर की आंखें दी गई है और वनराज उसे बहुत प्यार करता है।

पुलिस का आएगा फोन

इधर सीरियल में अनुपमा और परिवार के सभी लोग समर को याद करते हुए गरबा करेंगे। अक्सर घर के सभी लोगों को समर दिखता है। इसी बीच अनुज के पास पुलिस वाले का फोन आएगा जो बताया कि वनराज और सुरेश की जो हाथापाई हुई थी उसका वीडियो वायरल हो गया है। इस कारण से अब समर के कातिल को बेल मिल सकती है और केस कमजोर हो चुका है। वह यह भी कहता है कि इस वीडियो के जरिए वनराज को कोर्ट में पागल बताया जाएगा। यह सुनकर अनुज समझ जाता है कि इस केस में अब वह अकेला ही बचा है जो कुछ कर सकता है। मालती देवी और अनुपमा उसकी यह सारी बातें सुन लेती हैं और बात करने की कोशिश करती है लेकिन वह ध्यान नहीं देता।

वनराज का गुस्सा

सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की तोशू और किंजल एंबेसी जाने के लिए निकलेंगे और बा को परी का ध्यान रखने के लिए बोलेंगे। काव्या उन दोनों को जाने देती है लेकिन उसे शक भी होता है। इधर मनराज को वायरल वीडियो के बारे में पता चल जाता है और वह भड़क जाता है और घर में तोड़फोड़ मचाने लगता है। अब आगे आने वाला ट्वीट मजेदार होगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...