क्या है खास-
सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो ‘बड़े भैय्या की दुल्हनिया’ के निर्माता शो के लिये सही कलाकारों का चुनाव करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रतिभाशाली अभिनेता प्रियाशुं जोरा को अभिषेक की भूमिका के लिये चुनने के बाद निर्माताओं ने अब खूबसूरत अभिनेत्री रितु सेठ को शो के लिए साइन किया है। रितु 8 सालों के ब्रेक के बाद इस फिक्शन शो बड़े भैय्या की दुल्हनिया में वापसी कर रही है।
क्या थी रितु सेठ ब्रेक की वजह-
अपने ब्रेक के बारे में बताते हुए रितु ने कहा… ‘‘क्योंकि सास भी बहू थी ….’ के बाद मैंने निजी कारणों से बे्रेक लिया था, क्योंकि मैं अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती थी। अब मेरी बेटी साढे़ पांच साल की हो गई है और मुझे लगा कि यह वापसी करने का सही समय है। मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं अभी वापस नहीं लौट सकती। बड़े भैय्या की दुल्हनिया एक परफेक्ट पसंद है। मैं अपने कॅरियर के इस नये रोमांच को लेकर काफी उत्साहित हूं।”

इस शो ये किरदार चुनने की वजह-
अपने किरदार के बारे में बताते हुए रितु ने कहा, ‘‘मैं मां की भूमिका निभाना नहीं चाहती थी, क्योंकि सभी मां पर्दे पर एक जैसी दिखती हैं और एक जैसा काम करती हैं। मैं मधु का किरदार निभा रही हूं जो एक प्रमुख भूमिका है। यह किरदार कहानी में परफेक्ट तड़का लगायेगी। मैंने जब शो के कॉन्सेप्ट के बारें में सुना तो इनकार नहीं कर पाई और खासतौर से मेरा किरदार बेहद दिलचस्प है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक मुझे इस नये अवतार में देखना पसंद करेंगे।
अगर आप भी है रितु सेठ के फैन तो फिर उनकी कमबैक परफॉर्मेंस देखें ‘बड़े भैय्या की दुल्हनिया’ में, जल्द ही सिर्फ सोनी टीवी पर।
ये भी पढ़े-
मोना सिंह करेंगी कवच में अंत काली शक्तियों का
कपिल के शो में विपाशा आई पति के साथ
जानिए अनोखी की जिंदगी और प्यार के अनोखे मंत्र
अदालत सीजन 2 से होगी केडी पाठक की वापसी
क्या 2015 फिर अपने परिवार से मिल पायेगा?
इस गाने में देखिए अनुष्का के लाजवाब डांस मूव्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
