इन एक्ट्रेसेज ने बदल दिया है ट्रेडिशनल चूड़े का लुक, सुहागनों के लिए इसलिए है जरूरी: Chooda Importance
Chooda Importance

Chooda Importance: एक समय था जब सिर्फ पंजाबी शादियों में दुल्हनें चूड़ा पहना करती थीं, लेकिन आज चूड़ा हर दुल्हन का फेवरेट बन चुका है। अब दुल्हनें इसके साथ कई नए प्रयोग भी कर रही हैं, जैसे हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में किया। परिणीति का कूड़ा काफी चर्चा में रहा।  दरअसल, चूड़ा एक सुखद शुरुआत का संकेत ​है। परंपरागत रूप से नई नवेली दुल्हन को चूड़ा कम से कम 40 दिनों तक पहनना चाहिए।  

इसलिए महत्वपूर्ण है चूड़ा

Chooda Importance
According to religious beliefs, sixteen adornments have special significance for every bride.

दरअसल, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर सुहागन के लिए सोलह श्रृंगार का खास महत्व होता है। चूड़ा इन्हीं सोलह श्रृंगारों में से एक है। यह सुहाग की निशानी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है। पति और पत्नी में प्यार बना रहता है। पंजाबी चूड़े के अलावा राजस्थान में लाख के चूड़ों का भी चलन है। लाख के चूड़ों में ढेर सारे चमकते नग इन चूड़ों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। हालांकि इस चूड़े में लाल और हरे रंग की लाख की चूड़ियां पहनी जाती हैं।

छिपे हैं वैज्ञानिक कारण भी

चूड़ा सिर्फ परंपरा या ट्रेंड ही नहीं है। बल्कि​ इसके कई वैज्ञानिक महत्व भी हैं। एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट के अनुसार हाथों की कलाई और उससे छह इंच ऊंचाई तक एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। चूड़ियों से इन प्रेशर प्वॉइंट्स पर दबाव पड़ता है। जिससे महिलाओं की कई हेल्थ प्रॉब्लम्स खत्म होती हैं।  लगातार कलाई के घर्षण के कारण से ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारता है।  

परिणीति का पिंक चूड़ा

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की रॉयल वेडिंग हुई। परिणीति और राघव हर फंक्शन में बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। इस दौरान परिणीति ने लाल की जगह पिंक और आफ व्हाइट चूड़ा वियर किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। परिणीति ​इन दिनों अपना चूड़ा वियर किए हुए नजर आती हैं।

कियारा का डीसेंट चूड़ा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेस्टिनेशन वेडिंग काफी सुर्खियों में रही थी। कियारा और सिद्धार्थ का हर लुक उनके फैंस का दिल छू गया। कियारा ने भी अपनी वेडिंग में बहुत ही डिफरेंट स्टाइल का पिंक चूड़ा वियर किया। कियारा का पिंक चूड़ा लाइट और डार्क के शेड में था। जो काफी शानदार लग रहा था।

दीपिका का ट्रेडिशनल स्टाइल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दीपिका ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल स्टाइल का पंजाबी चूड़ा वियर किया था। यह चूड़ा उनके लहंगे के साथ काफी अच्छा लग रहा था। ​दीपिका शादी के कई दिनों बाद तक चूड़ा पहने नजर आई थीं।

आलिया का अलग अंदाज

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी ने मानों शादियों की कलर थीम को बदलने का चलन चलाया। दोनों ने ही बहुत ही सिंपल आइवरी कलर के आउटफिट्स अपने बिग डे के ​चुने। आलिया ने अपनी शादी में बहुत ही सिंपल लुक अपनाया। एक्ट्रेस ने चूड़े को भी अलग अंदाज में कैरी किया। उन्होंने लाल रंग की चूड़ियों के साथ कुंदन के हैवी कंगन वियर किए, जो काफी रॉयल लुक दे रहे थे। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...