दुनिया की इन जगहों से गायब है गुरुत्वाकर्षण, यहां बंद कारें भी दौड़ती हैं, उल्टा बहता है पानी: No Gravity Places
No Gravity Places on Earth

No Gravity Places: इस धरती से हम सब कहीं न कहीं गुरुत्वाकर्षण के कारण ही जुड़े हैं। लेकिन दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण का यह नियम गायब है। यहां गुरुत्वाकर्षण काम ही नहीं करता। ये जगहें आज लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं, हर साल लाखों लोग इन्हें देखने और महसूस करने आते हैं। चलिए जानते हैं विभिन्न देशों की इन अनदेखी जगहों को।

रिवर्स वाटरफॉल, भारत  

No Gravity Places
This reverse waterfall located near Sinhagad Fort in Maharashtra has become a cause of surprise for people all over the world.

आपने हमेशा झरने ऊपर से नीचे की ओर बहते हुए देखे होंगे, लेकिन भारत में एक वाटरफॉल ऐसा भी है जो उल्टा बहता है। महाराष्ट्र के सिंहगढ़ किले के पास स्थित यह रिवर्स वाटरफॉल दुनियाभर के लोगों के लिए आश्चर्य का कारण बना हुआ है। मानों गुरुत्वाकर्षण के सभी नियम यहां फेल हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा तेज हवा के कारण होता है। कारण कुछ भी हो, उल्टा झरना देखना वास्तव में अनोखा अनुभव है।

मैग्नेटिक हिल, भारत

भारत के लद्दाख में एक अनोखी मैग्नेटिक हिल है।
There is a unique magnetic hill in Ladakh, India.

भारत के लद्दाख में एक अनोखी मैग्नेटिक हिल है। इस पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति इतनी ज्यादा है कि यह लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को खींच सकती है। यही कारण है कि यहां गाड़ियां पार्क नहीं कर सकते। इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भरने वाले कई पायलटों का कहना है कि इस पहाड़ी से उड़ान भरने के दौरान उन्हें झटके महसूस होते हैं। क्योंकि यहां गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता। ऐसे में उन्हें विमान की स्पीड बढ़ानी पड़ती है।

माउंट अरागाटास, तुर्की

तुर्की की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर एक ऐसी जगह है, जहां कारें बंद होने पर भी ऊपर की ओर जाती हैं।
There is a place about 30 kilometers away from the Turkish border, where cars go uphill even when they are stopped.

क्या आप कार बंद करके कहीं जा सकते हैं। जवाब होगा ‘नहीं’। लेकिन तुर्की की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर एक ऐसी जगह है, जहां कारें बंद होने पर भी ऊपर की ओर जाती हैं। इस जगह का नाम है माउंट अरागाटास। सिर्फ कारें ही नहीं यहां पानी भी उल्टी दिशा में बहता है। मानों ये पूरी जगह ही गुरुत्वाकर्षण के मोह से दूर है।

सांता क्रूज मिस्ट्री स्पॉट, अमेरिका

सांता क्रूज मिस्ट्री स्पॉट किसी हॉरर हॉलीवुड फिल्म जैसा है।
No Gravity Places-Santa Cruz Mystery Spot is like a horror Hollywood movie.

सांता क्रूज मिस्ट्री स्पॉट किसी हॉरर हॉलीवुड फिल्म जैसा है। अमेरिका के सबसे रहस्यमयी टूरिस्ट प्लेसेज में से एक यह जगह सांता क्रूज से करीब 150 फीट की दूरी पर घने जंगलों के बीच स्थित है। यहां जाकर लोग अपने आप झुक कर चलते दिखते हैं। वहीं चीजें ऊपर चढ़ती हुई दिखती हैं। अगर आप यहां गिरने की कोशिश भी करेंगे तो गिरेंगे नहीं। जमीन आपको वापस धकेल देगी। 

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, अमेरिका

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट की खोज और वहां के अनुभव लोगों को हैरान कर देते हैं।
The discovery of the St. Ignace Mystery Spot and the experiences there leave people in awe.

यह आपको भले ही फिल्मी लगे, लेकिन सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट की खोज और वहां के अनुभव लोगों को हैरान कर देते हैं। बताया जाता है कि 1950 में कुछ सर्वेक्षणकर्ता इस क्षेत्र की खोज कर रहे थे, लेकिन इस दौरान 300 फीट व्यास के घेरे में उनके उपकरणों ने काम करना ही बंद कर दिया। जिसके बाद शोधकर्ताओं को अहसास हुआ कि यहां गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता।

स्पूक हिल, फ्लोरिडा

 स्पूक हिल फ्लोरिडा में बंद कार उपर की ओर भी जा सकती है।
No Gravity Places-Spook Hill may also stop in Florida and move up

न्यूट्रल में कार नीचे की ओर तो बढ़ सकती है, लेकिन स्पूक हिल फ्लोरिडा में बंद कार ऊपर की ओर भी जा सकती है। इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण के नियम काम ही नहीं करते। रेत और चूना पत्थर की ये पहाड़ियां आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य है। हर साल दुनियाभर के लोग यहां का अनोखा अनुभव महसूस करने आते हैं।  

मैग्नेटिक हिल, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की यह अनोखी सड़क आज भी सभी के लिए पहेली है।
No Gravity Places-This unique road of Australia is still a puzzle for everyone.

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाकों से गुजरते समय आप एक विशाल चुंबक की अजीब मूर्ति देख सकते हैं। जो क्षेत्र के विचित्र होने का संकेत देती है। इसे मैग्नेटिक हिल कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया की यह अनोखी सड़क आज भी सभी के लिए पहेली है। यहां कार अपने आप विपरीत दिशा में दौड़ने लगती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...