कार के लिए चमत्कार है साबुन की छोटी सी टिकिया, कई परेशानियों का है 'खुशबूदार' सॉल्यूशन: Soap Bar Benefits
Soap Bar Benefits for Car

Soap Bar Benefits: हर कोई चाहता है कि उसकी कार हमेशा मेंटेन रहे। वो न सिर्फ चमाचम चमके, बल्कि उसके पुर्जों से आवाज भी नहीं आए। हालांकि ये काम थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि बार-बार छोटी-छोटी समस्याओं को ठीक करवाने के लिए गैराज तक जाना मुमकिन नहीं हो पाता। वहीं अगर हम चले भी जाएं तो छोटी सी समस्या दूर करने में भी पांच सौ रुपए तो कम से कम खर्च हो ही जाते हैं। आपकी इन परेशानियों का ‘खुशबूदार’ हल अब हमने खोज लिया है। आप अपनी कार के बिगड़े काम सिर्फ एक साबुन की टिकिया से ही पूरे कर सकते हैं। कैसे…ये जान लेते हैं।

चमचमा जाएगी कार

Soap Bar Benefits
A bar of soap is not only useful in keeping you clean, but it can also make your car shine.

साबुन की टिकिया न सिर्फ आपको साफ रखने के काम आती है, बल्कि ये आपकी कार को भी चमाचम कर सकती है। जी हां, अगर आपकी कार की सीटें काफी गंदी हो गई हैं तो आप किसी भी जेंटल सोप बार से इन्हें साफ कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप कार की बॉडी को भी जेंटल सोप बार की मदद से धो सकते हैं। ध्यान रखें इसे बहुत देर तक कार की बॉडी पर न छोड़ें।

बदबू होगी दूर

कई बार बारिश के दिनों में या फिर धूप में गाड़ी खड़ी करने से कार में एक अजीब सी बदबू आने लगती है।
Soap Bar Benefits-Many times, when the car is parked in the rainy season or in the sun, a strange smell starts emanating from the car.

कई बार बारिश के दिनों में या फिर धूप में गाड़ी खड़ी करने से कार में एक अजीब सी बदबू आने लगती है। ये बदबू कार चलाने वाले के साथ ही कार में बैठने वालों को भी परेशान करती है। यह समस्या सोप बार से दूर हो सकती है। आप अपनी कार में किसी भी कॉटन कपड़े में लपेटकर एक साबुन की छोटी टिकिया रखें। इससे कार में बदबू नहीं आएगी।

नहीं आएगी दरवाजों से आवाज

कई बार कार के दरवाजों को खोलने और बंद करने के दौरान आवाज आने लगती है। अक्सर लोग इस आवाज को ठीक करने के लिए या तो ग्रीस लगाते हैं या फिर गैराज जाते हैं। लेकिन ये समस्या साबुन ठीक कर सकता है। आप कार के दरवाजों के बोल्ट्स पर साबुन की टिकिया घिस दें। आवाज आना बंद हो जाएगी और ग्रीस के कारण कपड़े खराब होने का जो डर होता है, वो भी नहीं रहेगा। कई बार ये आवाज रबड़ ​स्ट्रिप खराब होने के कारण भी होती है। इस ​स्ट्रिप पर भी आप साबुन की टिकिया रगड़ें, आवाज आना बंद हो जाएगी।

साइड मिरर से दिखेगा सब साफ

बारिश के दौरान, कार के साइड मिरर पर पानी जमना आम परेशानी है।
Soap Bar Benefits-During rains, water accumulation on the side mirrors of a car is a common problem.

बारिश के दिनों में और बारिश के दौरान कार के साइड मिरर पर पानी जमना आम परेशानी है। ऐसे में बार-बार कपड़े से मिरर को साफ करना होता है। यह समस्या साबुन की टिकिया जादुई तरीके से दूर करती है। इसके लिए आप साइड मिरर पर बस साबुन को रगड़ दें। इसके बाद पानी इसपर ठहरेगा नहीं और आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।  

विंड शील्ड हो जाएगी साफ

अगर आप भी अपनी कार की गंदी विंडशील्ड से परेशान हैं तो यह समस्या भी साबुन की टिकिया से हल हो जाएगी। आप विंडशील्ड पर साबुन घिसें और फिर उसे हल्के हाथ से न्यूज़ पेपर से साफ कर लें। आप देखेंगे कि विंडशील्ड काफी साफ हो जाएगी और इस पर पानी भी नहीं ठहरेगा।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...