Summary: साबुन की बची हुई टिकिया के 8 गजब ट्रिक्स, जानकर रह जाएंगे हैरान
बची हुई साबुन की टिकिया को फेंकें नहीं, बल्कि घर की छोटी-छोटी परेशानियों के आसान हल के लिए अपनाएं। यह न सिर्फ पैसों की बचत करेगी बल्कि अलमारी, जूते, कपड़े और पौधों की देखभाल में भी मददगार साबित होगी।
Leftover Soap Tricks: घर में इस्तेमाल होने वाला साबुन का आख़िरी टुकड़ा अक्सर हाथ से फिसलकर इधर-उधर गिरने की वजह से हम उसका कोई इस्तेमाल नहीं करते और यूँ ही कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बची हुई साबुन की टिकिया कई घरेलू परेशानियों का आसान सा हल बन सकती है। यक़ीनन आप ये जानकार हैरान रह जाएंगे की साबुन सिर्फ नहाने या कपड़े धोने के लिए ही नहीं, बल्कि घर के कामों में भी बहुत असरदार है। अब सोचिए जब छोटे-छोटे कामों में बचे हुए साबुन का इस्तेमाल किया जा सकता है, तो क्यों न एक बार आप भी इसे आजमा कर देखें।
ऐसा करने से सिर्फ पैसे की बचत होगी बल्कि बल्कि घर की छोटी परेशानियों का हल भी निकल जाएगा।
अलमारी को खुशबु से महकाए

अगर आपकी अलमारी या दराज़ से किसी भी तरह की अजीब गंध आती है तो उसमें एक बची हुई साबुन की टिकिया रख दीजिए। यह धीरे-धीरे खुशबू फैलाकर कपड़ों और स्लाइड बॉक्स को ताज़गी भरी महक से भर देगा।
कपड़ों की सिलवट होगी गायब
कपड़े प्रेस करने से पहले साबुन की पतली परत को कपड़े पर हल्का-सा रगड़ लें। इससे कपड़े मुलायम हो जाएंगे और आसानी से प्रेस हो जाएंगे। खासकर कॉटन के कपड़ों में यह बहुत असरदार है।
चरमराहट करे दूर
कभी-कभी दरवाज़े या खिड़की की कुंडी घुमाने पर तेज और चुभने वाली आवाज़ आने लगती है। ऐसे में साबुन की टिकिया को कुंडी या दरवाज़े खिड़कियों के कब्जे पर रगड़ दें। घिसना कम हो जाएगा और चरमराहट पूरी तरह से गायब हो जाएगी।
सिलाई को बनाए बेहद आसान
कपड़े सिलते समय अक्सर निशान लगाने की जरूरत पड़ती है। आपके पास पेंसिल या चॉक न हो तो साबुन की बची हुई टिकिया का इस्तेमाल करें। यह आसानी से कपड़े पर निशान बनाता है और बाद में धुलकर साफ भी हो जाता है।
सिलाई का धागा होगा मजबूत

अगर सिलाई करते समय धागा बार-बार उलझता या टूटता है तो उसे इस्तेमाल से पहले साबुन पर रगड़ लीजिए। धागा चिकना और मजबूत हो जाएगा, जिससे सिलाई आराम से होगी।
जूते को बनाए चमकदार
जूते पर हल्का-सा साबुन रगड़कर फिर हल्के गीले कपड़े से पोछ दें। जूतों की धूल-मिट्टी पूरी तरह से साफ हो जाएगी और उनमें हल्की चमक भी आ जाएगी। यह ट्रिक खासकर स्पोर्ट्स शूज़ पर काफी ज्यादा असरदार साबित होती है।
नाखूनों की गंदगी होगी खत्म
पेड़-पौधों की देखभाल या उनकी सफाई करते समय नाखूनों में काफी गंदगी भर जाती है। काम पर जाने से पहले साबुन की टिकिया पर नाखून हल्के से दबाकर रखें। साबुन के कण नाखूनों के नीचे भर जाएंगे और मिट्टी अंदर जाने से रुक जाएगी। बाद में हाथ धोते ही साबुन निकल जाएगा।
कॉकरोच और कीड़ों से बचाव

अलमारी, रसोई या बाथरूम में साबुन की टिकिया रखने से सीलन की बदबू और नमी कम होने लगती है। इसकी खुशबू कॉकरोच और छोटे कीड़ों को भी पास आने से रोकती है।
ये भी आजमाएं
जूतों में रखकर दुर्गंध हटाएं।
ज्वेलरी की सफाई करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
लकड़ी के दरारों को भरने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
बगीचे के पौधों के पास कीड़े भगाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
