बच्‍चों के लिए जरूरी है टंग स्‍क्रेपिंग, जानें इसे करने का कारण और तरीका: Tongue Scraping for Kids
Tongue Scraping for Kids Credit: Istock

Tongue Scraping for Kids:  ब्रश, फ्लॉसिंग और कुल्‍ला करने के बाद भी क्‍या आपको अपना मुंह फ्रेश नहीं लगता। सांस से बदबू आती है, तो इसका संकेत है कि आपके मुंह में हानिरहित बैक्‍टीरिया पनप रहे हैं। ये बैक्‍टीरिया मुंह के जरिए आपके पेट में जाते हैं और पाचन संबंधित समस्‍या एवं बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन का कारण बनते हैं। खासकर बच्‍चों का पेट अक्‍सर इस वजह से खराब रहता है। इसलिए मुंह की बेहतर सफाई के लिए जरूरी है टंग स्‍क्रेपिंग। टंग स्‍क्रेपिंग मुं‍ह से संबंधित कई बीमारियों से निजात दिला सकता है। इसका नियमित प्रयोग करने से दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है। हमें टंग स्‍क्रेपिंग क्‍यों करनी चाहिए और इसे करने का क्‍या है सही तरीका चलिए जानते हैं।

टेस्‍ट बड को बढ़ाता है

Tongue Scraping for Kids
Tongue Scraping for Kids-Enhances taste buds

यदि आप अपनी टंग यानी जीभ को कुरेदते हैं तो आपकी जीभ पर जमी गंदगी हट जाती है, जिससे टेस्‍ट बड में सुधार हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार यदि आप अपने भोजन को पूरे आनंद और चाव के साथ खाते हैं तो इससे आपका पाचन मंत्र मजबूत और सुरक्षित रहता है। यदि टेस्‍ट बड और जीभ के रिसेप्‍टर्स साफ नहीं होगे तो हमें खाने का स्‍वाद अधूरा मिलता है जिससे क्रेविंग होती है।

कम करे सांस की बदबू

सांसों की बदबू का एक बड़ा कारण जीभ की सफाई न करना है। सही ढंग से जीभ की सफाई न करने पर भोजन के अवशेष, बैक्‍टीरिया और डेड सेल्‍स मुंह की बदबू का कारण बन सकते हैं। जिसे टंग स्‍क्रेपिंग से दूर किया जा सकता है।

य़ह भी देखें-आपके ब्रेन को खोखला कर सकता है अमीबा, जानें सब कुछ: Brain-Eating Amoeba

बैक्‍टीरिया हटाए

टंग स्‍क्रेपिंग करने से हानिकारक बैक्‍टीरिया को प्रभावी ढंग से हटाने में मदद मिलती है। स्‍क्रेपर में बैक्‍टीरिया, डेड सेल्‍स और खाने के कणों को हटाने की क्षमता होती है। ये जमाव जीभ का रंग बदलकर पीला कर सकता है और आपकी सांस को बदबूदार बना सकता है।

बच्‍चे कैसे इस्‍तेमाल करें टंग स्‍क्रेपर

टंग स्‍क्रेपिंग है जरूरी
How should children use tongue scraper

दांतों की सफाई के साथ ही हमें अपनी जीभ की सफाई पर भी विशेष ध्‍यान देने की जरूरत होती है। टंग स्‍क्रेपिंग करने का एक तरीका होता है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। साथ ही बच्‍चों को भी इसके सही तरीके के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

– टंग स्‍क्रेपिंग करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जीभ को बाहर की ओर निकालना होगा।

– टंग पर स्‍क्रे‍पर को दबाव डालते हुए चलाएं। ध्‍यान रखें कि स्‍क्रेपर को तेज गति से न घुमाएं।

– जीभ को पूरी तरह से साफ करने के लिए कम से कम 4-5 बार स्‍क्रेपर को चीभ पर घुमाएं

– टंग स्‍क्रेप करने के बाद कुल्‍ला करें ताकि मुं‍ह में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाए।

– स्‍क्रेपर का प्रयोग हमेशा दांतों को साफ करने के बाद करना चाहिए।

– मुंह को लंबे समय तक‍ साफ रखने के लिए नियमित रूप से ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और टंग स्‍क्रेपिंग करनी चाहिए।

– टंग स्‍क्रेपिंग का इस्‍तेमाल दिन में दो बार किया जा सकता है।

– स्‍क्रेपर को यूज करने के बाद अच्‍छी तरह धोएं और सुखाकर रखें। अन्‍यथा इसपर बैक्‍टीरिया पनप सकते हैं।