Types of Money Plant: मनी प्लांट, एक प्रकार का पौधा है, जो हर घर में पाया जाता है और इसे आसानी से लगाया जा सकता है। कुछ लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए मनी प्लांट को लगाते हैं, और कुछ लोग मान्यताओं के माध्यम से इस पौधे को घर में लगाते हैं। मनी प्लांट सबसे पसंदीदा इनडोर प्लांट है क्योंकि इसकी देखभाल करना बहुत आसान है। यह न केवल देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसे घर में लगाने से बरकत, सकारात्मक ऊर्जा और खुशी आती है।
मनी प्लांट के कितने प्रकार होते हैं

मनी प्लांट की कई अलग-अलग किस्में होती है। हर एक किस्म के मनी प्लांट की अपनी अलग विशेषता है और हर मनी प्लांट की देखभाल करने का तरीका भी अलग होता है।
मनी प्लांट की 8 किस्में
- गोल्डन मनी प्लांट
- सिल्वर मनी प्लांट
- मंजुला मनी प्लांट
- नियॉन मनी प्लांट
- मार्बल प्रिंस मनी प्लांट
- मार्वल क्वीन मनी प्लांट
- एन जॉय मनी प्लांट
- जेड मनी प्लांट
कौन सा प्लांट सबसे ज्यादा लकी होता हैं?
जेड/ क्रासुला मनी प्लांट

जेड प्लांट एक गुड लक मनी प्लांट है। इस प्लांट को क्रासुला का पौधा भी कहते हैं। इसकी चमकदार पत्तियां बहुत सुंदर लगती है। अगर इस पौधे को धूप में रखा जाए तो इसकी पत्तियां किनारे से लाल रंग की हो जाती है। इस पौधे को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह बहुत ही भाग्यशाली पौधा है, क्योंकि इससे धन, समृद्धि, सफलता, सौभाग्य सुख, शांति आती है। ऑफिस या बिजनेस में लोग एक दूसरे को यह पौधा गिफ्ट देते हैं। इस पौधे से हमेशा घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होती है।
लोग किन किस्मों का मनी प्लांट लगाते हैं?
गोल्डन मनी प्लांट
गोल्डन मनी प्लांट अपने चमकीले दिल के आकार के पत्तों के साथ किसी भी कोने को खास बना देता है। इसकी सुनहरे पीले रंग की पत्तियां बहुत आकर्षित लगती हैं। यह किस्म हर घर में सबसे ज्यादा पाई जाती है।
चीनी मनी प्लांट
चीनी मनी प्लांट गोल, चपटी और चमकदार पत्तियों वाला एक लोकप्रिय पौधा है, जो लंबे और पतले तनों पर उगता है। इसकी देखभाल करना सबसे आसान है। इस पौधे की खास बात यह है कि इससे छोटे-छोटे अंकुर निकल सकते हैं जिन्हें नए पौधे के प्रसार के लिए लगाया जा सकता है।
एन जॉय मनी प्लांट
एन जॉय मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसमें हरे और सफेद रंग के दिल के आकार की पत्तियां होती है। इस पौधे में वायु शुद्धिकरण के भी गुण होते हैं। यह घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है।
घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे

तनाव और चिंता करें कम
मनी प्लांट को घर में लगाने से तनाव कम होता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। सोच विचार करने में भी मदद मिलती है।
हवा को करें शुद्ध
मनी प्लांट अशुद्ध हवा को शुद्ध हवा में बदल देता है। इसे घर में लगाने से वातावरण खुशहाल बना रहता है। इतना ही नहीं यह दिल के दर्द से भी राहत दिलाता है।
घर में लाए बरकत
मनी प्लांट जैसे सुनने में ही लगता है कि यह एक ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाने से धन लाभ होता है। घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। यह पौधा समृद्धि को आकर्षित करने की शक्ति रखता है।
