Bollywood Friendship
Bollywood Friendship

Bollywood Friendship: इंसान कुछ रिश्ते जन्म से ही अपने साथ लाता है और कुछ वो खुद बनाता है। जैसे जब कोई बच्चा पैदा होता है तो जन्म से ही उसे माता – पिता जैसे ही कई रिश्ते उसके परिवार से मिलते हैं और जब वो बड़ा होता है तो वो खुद कोई रिश्ता बनाता है जैसे दोस्त। दोस्ती वो रिश्ता है जिसे व्यक्ति खुद बनाता है। ये वो ख़ास रिश्ता है जो दिल का रिश्ता होता है। हर किसी का एक दोस्त होता ही है। तो आइये जानते हैं बॉलीवुड की कुछ जिगरी यार वाली जोड़ियों के बारे में जिनके बारे में जानकर आप भी कहेंगे दोस्त हो तो ऐसा हो।

हेलेन, आशा पारेख और वहीदा रहमान

Bollywood Friendship
Bollywood Friendship-Helen, Asha Parekh and Wahida Rehman

ये तिकड़ी किसे पसंद नहीं। ये अपने ज़माने की वो मक़बूल अदाकाराएं हैं जिन्हें उनके फैंस आज भी चाहते हैं। इस तिकड़ी को साथ में वक़्त बिताते हुए भी देखा गया है। इन्हें साथ घूमते फिरते देखा जाता है। उनकी वेकेशन पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।

दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर

Dilip Kumar, Dev Anand and Raj Kumar
Bollywood Friendship-Dilip Kumar, Dev Anand and Raj Kumar

ये बॉलीवुड की वो तिकड़ी है जिसे सबने काफी पसंद किया था। तीनों ही अपने दौर के उम्दा अभिनेता थे। इनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़ कर बोलती थी। ये इंडस्ट्री की वो तिकड़ी थी जिसका नाम उस ज़माने में हर नौजवान की जुबां पर होता था। आज ये तीनों ही अभिनेता जीवित नहीं हैं लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें बड़े अदब के साथ याद करते हैं।

अनिल कपूर, अनुपम खेर और सतीश कौशिक

Anil Kapoor, Anupam Kher and Satish Kaushik
Anil Kapoor, Anupam Kher and Satish Kaushik

जब हम दोस्ती की बात करते हैं तो हम इस तिकड़ी को नहीं भूल सकते हैं। अनिल कपूर , अनुपम खेर और सतीश कौशिक जैसे दोस्त हर व्यक्ति अपने जीवन में चाहेगा। हाल ही में सतीश कौशिक की मृत्यु हो गयी। उनके मृत्यु के बाद उनका जन्मदिन मनाया गया जहाँ उनके जिगरी दोस्त अनिल कपूर और अनुपम खेर मौजूद थे वहां अनुपम , सतीश से जुड़ी कुछ यादें साझा कर रहे थे और जैसे ही वो अनिल को बोलने के लिए कहते हैं अनिल कपूर भावुक हो जाते हैं। नीना गुप्ता भी सतीश कौशिक से जुड़ी यादों का ज़िक्र करती हैं। इस तरह सतीश के दोस्त उनके जाने के नुकसान को साझा करते हैं।

करिश्मा , करीना , मलाइका और अमृता

करिश्मा , करीना , मलाइका और अमृता

ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी दोस्ती को लेकर पहचानी जाती हैं। इनका ये ग्रुप साथ घूमने फिरने जाया करता है। इन्हें अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। ऐसा गर्ल गैंग तो हर लड़की डिज़र्व करती है, जो साथ पार्टी करते हों , घूमने जाते हों और अपने दोस्तों से अपने दिल का हाल कहते हों।

जान्हवी कपूर और सारा अली खान

Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor
Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor

आजकल बॉलीवुड के गलियारों में ये दोस्ती भी खूब पसंद की जा रही है। सारा और जान्हवी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं जो कि साथ पार्टी और ट्रिप पर जाया करते हैं। ये दोनों ही बेहतरीन अदाकाराएं हैं जो कई अच्छी फिल्में कर चुकी हैं। इनके फैंस भी ये दोस्ती बहुत पसंद करते हैं।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...