ये एक फल जो आपके बालों और स्किन के अलावा बचाता है इस घातक बीमारी से भी: Mosambi Benefits
Mosambi Benefits for Health Credit: Istock

Mosambi Benefits: गर्मी के मौसम में कई तरह के रसीले फल आते हैं, जिसमें तरबूज, खरबूजा, आम और लीची सभी के फेवरेट हैं। लेकिन एक फल ऐसा है जो हर मौसम में अपने हेल्‍थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रसीली मौसमी की, जिसे आमतौर पर मोसम्‍बी के नाम से जाना जाता है। ये कई लाभकारी पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। मोसम्‍बी आपके बालों और स्किन की तो देखभाल करती ही है साथ ही इसे पीलिया यानी जॉन्‍डिस और अर्थराइटिस जैसी घातक बीमारियों में भी उपचार के तौर पर खाया जाता है। ये एक सिट्रस फ्रूट है जो विटामिन सी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर है। ये स्किन में मौजूद झाइयों और पिंपल्‍स को कम करने में मदद करती है। साथ ही इसका सेवन आप टॉन्सिल्‍स में भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये एक फल आपकी और कौन सी समस्‍याओं में फायदेमंद हो सकता है।

मोसम्‍बी के हेल्‍थ बेनिफिट्स  

Mosambi Benefits
Health Benefits of Mosambi

मोसम्‍बी एक खट्टा-मीठा फल है जो कई पोषक तत्‍वों से भरपूर है। इस फल को जैम, अचार, कैंडी, जूस और स्‍नैक्‍स के रूप में खाया जाता है। मोसम्‍बी के कई हेल्‍थ बेनिफिट्स हैं जिसे जानना आवश्‍यक है।

पाचन में लाभदायक

मोसम्‍बी पाचन में मदद करती है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवोनोइड्स होता है जो एसिड और पित्‍त को बढ़ाकर पाचन तंत्र को उत्‍तेजित करता है। इसलिए अपच, इरेग्‍यूलर बॉवल मूवमेंट और गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल समस्‍याओं से पीडि़त लोगों को अक्‍सर मोसम्‍बी का जूस पीने की सलाह दी जाती है। मोसम्‍बी दस्‍त, मितली और उल्‍टी को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।

पेप्टिक अल्‍सर

मोसम्‍बी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जैसे लिमोमिन ग्‍लूकोसाइड में कैंसररोधी, एंटी-ऑक्‍सीडेंट, डिटॉक्सिफाइंग और एंटी-बायोटिक‍ गुण होते हैं जो मुंह में होने वाले अल्‍सर और पेप्टिक अल्‍सर को ठीक करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रेस्पिरेटरी प्रॉब्‍लम

आपको बता दें कि मोसम्‍बी के तेल के अर्क में कई एंटी-कंजेक्टिव गुण होते हैं जो विभिन्‍न रेस्पिरेटरी या सांस संबंधित समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इस तेल का अक्‍सर बाम, इन्‍हेलर और वेपोराइजर के तौर पर उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

अर्थराइटिस में लाभदायक

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण मोसम्‍बी सूजन और दर्द से राहत दिलाती है। ये फल ऑस्टियोअर्थराइटिस और रुमेटीइड अर्थराइटिस के लक्षणों को भी कम करता है।

पीलिया में राहत

मोसम्‍बी का सेवन तो वैसे हर बीमारी में किया जाता है लेकिन लिवर से संबंधित समस्‍याओं में इसे मुख्‍य रूप से खाने की सलाह दी जाती है। लीवर की कार्यक्षमता को बढ़ाकर, मोसम्‍बी पीलिया के इलाज में प्रभावी रूप से काम करता है।

स्किन को देता है निखार

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद मोसम्‍बी
Gives glow to the skin

अन्‍य हेल्‍थ बेनिफिट्स के अलावा मोसम्‍बी स्किन के लिए भी अद्भुत माना जाता है। मोसम्‍बी में मौजूद हाई विटामिन सी के कारण इसका उपयोग अक्‍सर सूखी और खुरदुरी स्किन को ठीक करने, मॉइस्‍चराइज करने और स्किन टोन में सुधार करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कई ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट में भी किया जाता है।

बालों के लिए वरदान

स्किन के साथ ही मोसम्‍बी बालों के लिए भी वरदान से कम नहीं है। एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के कारण ये स्‍कैल्‍प को संक्रमण से बचाता है। इस फल में मौजूद विटामिन और मिनरल बालों को मजबूत बनाते हैं। इन लोगों को दोमुंहे बालों और डैंड्रफ की समस्‍या है उन्‍हें मुख्‍य रूप से इसका सेवन करना चाहिए। मोसम्‍बी का तेल बालों को हेल्‍दी बनाने के साथ शाइनी भी बनाता है।