वर्किंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है ये 5 आउटफिट,खूबसूरती और कंफर्ट मिलेगा एक साथ: Outfits For Working Girls
Outfits For Working Girls

Outfits For Working Girls: महिलाओं की वार्डरोब में चाहे अनगिनत कपड़े क्यों ना हो लेकिन आप को उनके मुंह से हमेशा यही सुनने को मिलेगा कि पहनने के लिए कपड़े ही नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह हर मौके पर खास दिखना चाहती हैं। फैशन और ट्रेंड में चल रही चीजों को पहनना चाहती हैं इसलिए लेटेस्ट कलेक्शन आते ही वह इसे अपनी वॉर्डरोब में जगह देना चाहती हैं।

कपड़े चुनने की सबसे ज्यादा परेशानी वर्किंग महिलाओं के साथ होती है क्योंकि उन्हें यह सोचना होता है कि हर रोज ऐसा क्या पहने जो फॉर्मल भी दिखे और उनके लुक को इंटरेस्टिंग भी बनाएं। आज हम आपके लिए कुछ शानदार आईडिया लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप ऑफिस में अपने लुक को फॉर्मल के साथ खूबसूरत और इंटरेस्टिंग भी बना सकती हैं।

कलर पॉप ड्रेस

Outfits For Working Girls
Colour Pop Dress

अगर आप अब तक काले और सफेद रंग के कपड़ों पर ज्यादा ध्यान दे रही थी, तो अब समय आ गया है कि कुछ कलरफुल रंगों को अपनी अलमारी में जगह दे दी जाए। ऑफिस जाते समय ब्राइड रंगों की चेक्स वाली ड्रेस पहन सकती हैं इनकी लंबाई घुटनों के नीचे होती है इसलिए यह फॉर्मल के हिसाब से बेहतर रहेगी। इस ड्रेस को आप सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि फॉर्मल लुक में पहन सकते हैं।

फ्लोरल ड्रेस

FLORAL DRESS
FLORAL DRESS

लॉन्ग फ्लोरल ड्रेस वर्कप्लेस के साथ से एक बेहतरीन ऑप्शन है जो आपको फॉर्मल और ब्यूटीफुल दोनों लुक देगी। इस पर बने हुए खूबसूरत से फूल और पत्ते आंखों को आराम देते हैं और आप बेहतर महसूस करते हैं। फूलों से सजी हुई इस ड्रेस को जवाब लाइक सैंडल्स के साथ कैरी करेंगी तो बहुत स्टाइलिश लुक आएगा।

जंपसूट

JUMP SUIT
JUMP SUIT

ऑफिस जाने के लिए आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल आउटफिट की तलाश में है तो जंप सूट एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसमें ब्लैक, वाइट और कलरफुल ऑप्शन का चुनाव कर सकती हैं यह फॉर्मल भी रहेगा और आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।

लॉन्ग ड्रेस

LONG DRESS
LONG DRESS

ऑफिस में अपने पसंदीदा रंग की सिंपल लॉन्ग ड्रेस भी पहनी जा सकती है। पहली बात तो पसंदीदा रंग होने पर ये आपके चेहरे पर कॉन्फिडेंस लेकर आएगी और स्टाइलिश के साथ शानदार और फॉर्मल सा लुक भी देगी।

प्लाजो और टॉप

PLAZO AND TOP
PLAZO AND TOP

आजकल कॉटन प्लाजो का चलन बहुत बढ़ गया है। आप इसे कुर्ती के साथ नहीं पहनना चाहती हैं तो टॉप के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ऑफिस के लिए यह एक परफेक्ट और कंफर्टेबल आउटफिट है। मार्केट में आपको इसके कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...