दस साल का हुआ प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड BTS, जानिए क्या है खास इस बैंड में
BTS एक ऐसा म्यूजिकल ग्रुप है जो युवाओं में खासतौर पर प्रसिद्ध है। यह बैंड 13 जुलाई को अपने दस साल पूरे कर रहा है। जानिए क्यों है यह ग्रुप इतना खास।
BTS Music Band: इस हफ्ते दुनिया भर में प्रसिद्ध म्यूजिक ग्रुप BTS अपने दस साल पूरे कर रहा है। यह ग्रुप साउथ कोरिया से सम्बन्धित है। इस बैंड को कोरिया को ग्लोबल मैनस्ट्रीम में लाने और दक्षिण कोरियाई इकोनॉमी के लिए अरबों डॉलर जनरेट करने का श्रेय दिया जाता है। इस ग्रुप के दस साल पूरे की ख़ुशी में साउथ कोरिया की राजधानी सियोल की बड़ी-बड़ी इमारतों, पुलों और अन्य स्थानों को पर्पल रंग से सजाया गया है। सिर्फ साउथ कोरिया ही नहीं पूरी दुनिया इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही है। इस म्यूजिकल ग्रुप के लोग खासतौर पर युवा पीढ़ी पूरी तरह से दीवानी है। इस बैंड ने भी इस मौके पर अपने फैंस के लिए बहुत खूबसूरत संदेश दिए हैं। आइए जानते हैं कि BTS क्या है?
BTS क्या है?

BTS का फुल फॉर्म है बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट या बैंगटॉन बॉय स्काउट है। इसे साउथ कोरियाई के-पॉप बैंड भी कहा जाता है। इस बैंड ने साउथ कोरियन और अमेरिकन अवार्ड शोज में कई ट्रॉफिज जीती हैं। इनमें पांच ग्रैमी नॉमिनेशंस भी शामिल है। दक्षिण कोरिया कल्चर में उनके सभी योगदानों के लिए, वे देश के सबसे कम उम्र के रेसपिएंट्स भी बने। इस बैंड में सात मेंबर हैं जिनमें तीन रैपर और चार वोकलिस्ट हैं। इस बैंड ने 12 जून 2013 को डेब्यू किया था और इनका फैनडम नेम आर्मी है। आजकल भारत में भी इनका बहुत क्रेज है। इस बैंड के दुनिया भर में करोड़ों फैन हैं। यह इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि इसके मेंबर अपने फैंस का पूरा ख्याल रखते हैं। 13 जून 2013 को उन्होंने अपने गाने “नो मोर ड्रीम” के साथ डेब्यू किया था जो गाओं डिजिटल चार्ट पर 124 नंबर पर था और इसकी लगभग 50000 कॉपीज बिकी थी।
और पढ़ें। फिल्म फन्ने खां के इस BTS वी़डियो में एश्वर्या दिख रही हैं बेहद क्यूट
कैसे मनाया जा रहा है BTS की इस सफलता को?

अभी यह बैंड एक ब्रेक पर है क्योंकि इसके दो सदस्य अनिवार्य दक्षिण कोरियाई मिलिट्री सर्विस में कार्यरत हैं। साउथ कोरिया में सभी सक्षम लोगों को कम से कम अठ्ठारह महीने मिलिट्री में अपनी सेवाएं देनी पड़ती हैं। क्या BTS ग्रुप को इस बात की छूट देनी चाहिए, इस बात पर एक साल तक लम्बी बहस हुई। इसके बाद इस बैंड के सबसे पुराने सदस्य जिन ने दिसंबर में अपनी मिलिट्री सेवाएं शुरू की। इसके एक अन्य सदस्य जे-होप ने अप्रैल में अपनी सेवांएं देनी शुरू की थी।
लेकिन, इस ग्रुप ने अपनी एनिवर्सरी को मनाने के लिए पिछले हफ्ते एक नया डिजिटल सिंगल रिलीज़ किया। “टेक टू” नाम का यह सांग म्यूजिशियन के रूप में एक दशक के बाद बैंड के दूसरे चैप्टर की तरफ एक इशारा है। इस गाने में ग्रुप के सातों मेंबर्स ने भाग लिया है और यह सांग आर्मी को समर्पित है। लोकल मीडिया का यह कहना है कि अगर इस बैंड के सभी मेंबर मिलिट्री में सेवाएं देने और उसे पूरा करने का निर्णय लेते हैं, तो यह ब्रेक सात साल तक लम्बी हो सकती है।
संक्षेप में कहा जाए तो BTS एक कोरियन बॉय बैंड है जिसमें सात मेंबर हैं। इन मेंबर्स का नाम आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमीन, वी और जुंगकूक है। यह बैंड 2010 में बनाया गया था लेकिन इसने 13 जुलाई 2013 में डेब्यू किया था। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही यह बैंड भारत में भी परफॉर्म करने वाला है। BTS को अपने दस वर्ष पूरे करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
