हर मौसम में बदलता है पहाड़ का रूप
हिम राक्षस (Snow Monster) के रूप में पहचाने जाने वाला माउंट ज़ाओ इन डरावनी आकृतियों के कारण प्रसिद्ध है।
Mount Zao: जापान में एक अनोखा पहाड़ है जो कि आपको डरा सकता है। इस पहाड़ पर विशालकाय राक्षस जैसी आकृति देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। हिम राक्षस (Snow Monster) के रूप में पहचाने जाने वाला माउंट ज़ाओ इन डरावनी आकृतियों के कारण प्रसिद्ध है।
तोहोकू क्षेत्र में यामागाटा और मियागी प्रान्त के बीच की सीमा पर स्थित, माउंट ज़ाओ के ये अनोखे राक्षस नुमा पहाड़ देखने के लिए लोग सर्दियों में पहुंचते हैं। लेकिन खास बात यह है कि हर मौसम में इनके रूप बदलते हैं। सर्दी के मौसम में बर्फ से ढंके रहते हैं, तो बसंत में रंगीबिरंगे लगने लगते हैं। वहीं गर्मी में नीले पानी को देखने का लिए पर्यटकों की भीड़ लग जाती है। यह पहाड़ 1800 मीटर ऊँचा है।
