BTS Military
BTS Military

Overview:

बीटीएस फैंस के लिए 10 जून, 2025 की तारीख बेहद खास है। आज के—पॉप बैंड के दो सदस्य अपने जीवन की एक कठिन परीक्षा पास करके फिर से ग्रुप का हिस्सा बने हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

BTS Military Discharge: दुनियाभर के बीटीएस फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीटीएस के मेंबर्स किम नामजून उर्फ आरएम और किम तेह्युंग उर्फ वी ने दक्षिण कोरिया में अपनी दो साल से ज्यादा की अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी कर ली है। अब सेना ने उन्हें आधिकारिक तौर पर छुट्टी दे दी है। आइए जानते हैं किम नामजून और किम तेह्युंग का यह सफर कैसा रहा।

बेहद खुश हैं दोनों स्टार्स

बीटीएस मेंबर किम नामजून और किम तेह्युंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दोनों सिविल लाइफ ने आकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। नामजून और तेह्युंग सेना की वर्दी पहनकर बाहर आए और अपने प्रशंसकों और मीडिया से बात की। गंगवोन प्रांत के चुन्चेओन में स्पोर्ट्स पार्क के बाहर दोनों स्टार्स का फैंस ने स्वागत किया। इस दौरान आरएम सैक्सोफोन बजाते हुए नजर आए। वहीं वी उनके पीछे फूलों का गुलदस्ता लिए मुस्कुराते रहे। आपको बता दें कि सैन्य ट्रेनिंग के दौरान भी आरएम म्यूजिक का अभ्यास करते थे।

दोनों ने बताई भविष्य की प्लानिंग

मीडिया से बातचीत के दौरान आरएम और वी ने बताया कि उन्हें लगता है कि सबसे जरूरी चीज है परफॉर्मेंस पर फोकस करना। किम नामजून और किम तेह्युंग ने कहा कि अब हम अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देंगे। हम एक कॉन्सर्ट करना चाहते हैं और स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस देकर फैंस का दिल जीतना चाहते हैं। दोनों स्टार्स ने बताया कि वे जल्द ही एक एल्बम भी बनाने जा रहे हैं।

सेना में मिली ये जिम्मेदारियां

सैन्य ट्रेनिंग के दौरान आरएम ह्वाचियोन स्थित 15वीं इन्फैंट्री डिवीजन के सैन्य बैंड में कार्यरत थे। वहीं वी चुन्चियोन में द्वितीय कोर सैन्य पुलिस के अंतर्गत विशिष्ट विशेष ड्यूटी टीम में कार्यरत थे। यह पद शारीरिक रूप से सक्षम और उच्च प्रशिक्षित व्यक्तियों के लिए आरक्षित था।

तीन साल बाद साथ होंगे बीटीएस मेंबर्स

आपको बता दें कि आरएम और वी सात मेंबर्स वाले बॉय बैंड बीटीएस के मेंबर हैं। दोनों ने अपनी 18 महीने की अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी कर ली है। इससे पहले ग्रुप के जिन और जे-होप ने साल 2024 में अपनी सैन्य सेवा पूरी की थी। वहीं बैंड के दो अन्य सदस्यों जिमिन और जुंगकुक को 11 जून को छुट्टी दी जानी है। जबकि सुगा 21 जून को अपनी सेवा पूरी करेंगे। ऐसे में बीटीएस के सभी मेंबर्स करीब तीन साल बाद एक बार फिर से फैंस को साथ नजर आएंगे।

जमकर होगा जश्न ‘बीटीएस फेस्टा 2025’

बीटीएस हर साल अपने ग्रुप की एनिवर्सरी को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। माना जा रहा है कि इस साल यह ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। क्योंकि बैंड के सदस्य लंबे समय के बाद एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में बीटीएस फेस्टा 2025 मनाया जाएगा। इस साल इस फेस्टा की थीम ‘ट्वेल्व ओ’क्लॉक’ है। यह थीम बैंड के साल 2020 के ट्रैक ‘जीरो ओ’क्लॉक’ से प्रेरित है। सेना में भर्ती होने से पहले बीटीएस का आखिरी ग्रुप परफॉर्मेंस 15 अक्टूबर, 2022 को आयोजित येट टू कम इन बुसान कॉन्सर्ट में हुआ था।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...