हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म फन्ने खां के सॉन्ग हल्का हल्का का मेकिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शोयर किया है। इस वीडियो की खासियत ये हैं कि बहुत दिनों बाद ऐश्वर्या के फैन्स को उन्हें बिलकुल नए अंदाज में देखने का मौका मिलेगा। वीडियो में ऐश्वर्या को ग्रीन स्क्रीन के आगे डांस करते, गाते, कूदते देखा जा सकता है। इन सीन्स में कर्ली रेड हैयर और स्टाइलिश बूट्स में ऐश्वर्या न सिर्फ गॉर्जियस दिख रही हैं, बल्कि बेहद क्यूट भी दिख रही हैं।
 
 

✨💕🌈

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on



 
ऐश्वर्या ने आराध्या के जन्म के बाद जो भी रोल्स किए हैं (जज्बा, )वो सीरियस या मैच्योर थे, लेकिन फन्ने खां में वो एक ऐसी सिंगर की भूमिका निभा रही हैं जो बेहद गॉर्जियस है।फिल्म में ऐश्वर्या के कुछ सीन्स में रेड कर्ली हेयर स्पोर्ट किया है और ज्यादातर सीन में किसी रॉकस्टार की ही तरह नज़र आ रही हैं। इस लुक में देखना उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 
वैसे, फिल्म के मेकर्स ने यू ट्यूब पर इस वीडियो का फुल वर्ज़न शेयर किया है जिसमें राजकुमार राव भी नज़र आ रहे हैं। 
 
 
YouTube video
 
खास बात ये है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में ऐश्वर्या को सिर्फ बीस मिनट का स्ख्रीन टाइम मिला है, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए सबसे ज्यादा उनका नाम ही भुनाया जा रहा है।

 

दोस्ती से हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक के प्यार की शुरुआत, जूनियर बच्चन ने रोमांटिक अंदाज़ में किया था प्रपोज़

जब अभिषेक ने बताया की ऐश और आराध्या में कौन है ज्यादा डिमांडिंग

ऐश्वर्या के इस बटरफ्लाई ड्रेस को तैयार करने में 3000 घंटे लगे थे