अपने वेजाइना को साफ करने के लिए भूल से भी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, होगा नुकसान: Vagina Health Care
Vagina Health Care

Vagina Health Care: महिलाओं की हेल्थ का एक अहम हिस्सा है, उनकी वेजाइनल हेल्थ। ऐसे में इसकी हाइजीन का खास ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी होता है। अगर वेजाइनल हेल्थ का ख्याल ना रखा जाए, तो इसकी वजह से कई तरह के खतरनाक इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इसकी सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। इसकी सफाई का ध्यान ना रखा जाए, तो इंफेक्शन के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों के होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

आपका वेजाइना एरिया ज्यादा सेंसिटिव होता है। ऐसे में आपको इस पर किसी भी तरह के कैमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले विचार कर लेना चाहिए। ऐसे में वेजाइना की सफाई के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल सीधे ना करें। पहले उसके बारे में सही से जान लें। वरना आपको बहुत ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आजकल ऐसे तो मार्केट में कई तरह के फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट्स आराम से मिल जाते हैं। इनका सोचकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अपने वेजाइना को साफ करने के लिए आपको किन चीजों का इस्तेमाल भूल से भी नहीं करना चाहिए। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

साबुन के इस्तेमाल से बचें

Vagina Health Care
avoid using soap

बाजार में मिलने वाले साबुन में कई तरह के हानिकारक कैमिकल्स होते हैं। ये भले ही आपकी स्किन के लिए बनाया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल आपको अपनी वेजाइना पर नहीं करना चाहिए। इसी तरह से शरीर को साफ करने के लिए बॉडी वॉश और फेस के लिए फेस वॉश बनाए गए हैं। साबुन का वेजाइना पर इस्तेमाल आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। इससे वेजाइना का पीएच लेवल भी खराब हो सकता है। इससे आपको खुजल, रैशेज और सूजन की समस्या हो सकती है।

गर्म पानी से ना करें साफ

Vaginal Hygiene
Do not clean with hot water

ऐसे तो गर्म पानी नहाना भी ठीक नहीं माना जाता। इसकी वजह से आपकी स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे ही वेजाइना पर गर्म पानी का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। इसकी वजह से आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। गरम पानी के इस्तेमाल से आपका पीएच लेवल इंबैलेंस हो सकता है। इसके अलावा इससे आपको वेजाइनल ड्राईनेस भी हो सकती है।

फ्रेग्रेंस बेस्ड प्रोडक्ट्स ना लगाएं

फ्रेग्रेंस बेस्ड प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन काली पड़ सकती है। साथ ही खराब भी हो सकती है। आपको वेजाइना पर कभी भी सेंटेड वॉश, परफ्यूम और पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इनसे इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

कैसे करें वेजाइना की सफाई?

वेजाइनल हेल्थ
How to clean vagina? Credit: canva
  • अपनी वेजाइना को साफ करने के लिए आपको केवल सादे पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके साथ ही ध्यान रहे कि पानी वेजाइना के अंदर नहीं जाना चाहिए।
  • वेजाइना की रोजाना सफाई करना बहुत ही जरूरी है। पीरियड्स के दौरान आपको इसका और भी ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है।
  • वेजाइना से बदबू आना काफी आम है, अगर ये हल्की है। ऐसे में आपको सेंटेड प्रोजक्ट्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए।