देश की पहली सूमो पहलवान की बनेगी बायोपिक ‘सूमो दीदी’: Sumo Didi
Sumo Didi

Sumo Didi: हमारे देश में ऐसी बहुत सी फील्‍ड्स रही हैं जिनमें पहले पुरूषों का ही वर्चस्‍व था। लड़कियों के लिए ये काम नहीं बने ऐसा कहकर उन्‍हें इनसे दूर रखा जाता था। इनमें से ही एक थी पहलवानी जिसके लिए कहा जाता था कि ये लड़कियों के बस की बात नहीं। फिर फोगाट बहनों के पिता ने कहा म्‍हारी छोरियां कोई छोरों से कम हैं के और अपनी बेटियों को पहलवानी की दुनिया में उतारा। उनकी बेटियों ने पुरूषों के वर्चस्‍व वाले इस खेल में देख का नाम पूरी दुनिया के सामने रोशन किया। ऐसी ही कई साक्षी मलिक, गीता फोगट, बबीता कुमारी, अंशु मलिक और निशा दहिया जैसी कई ऐसी महिला पहलवान है जिन्होंने इस क्षेत्र में नाम कमाया।

लेकिन हेतल दवे इस कड़ी में सबसे अलग हैं। वो देश की पहली महिला सूमो पहलवान हैं। फोगट बहनों के बाद हेतल दवे पर भी फिल्‍म बन रही है। उनकी बायोपिक का टाइटल ‘सूमो दीदी’ होगा। इस फिल्‍म का निर्देशन जयंत रोहतगी करन वाले हैं वही इस फिल्‍म को जियो स्‍टूडियोज प्रोड्यूज कर रहा है। सूमो दीदी में  श्रीयम भगनानी, चैतन्य शर्मा नितेश पांडे और राघव धीर मुख्‍य भूमिका निभाने वाले हैं।

कौन हैं हेतल दवे 

Sumo Didi
Hetal Dave

भारत में ऐसे खेल में करियर बनाना जिसे मान्‍यता नहीं मिली हो, ये बड़ी बात है। सूमो रेसलिंग ऐसा ही खेल है जिसे मान्‍यता प्राप्‍त खेलों में शामिल नहीं किया गया है। हेतल दवे पहली भारतीय महिला सूमो पहलवान हैं जिन्‍होने अन्‍य देशों में होने वाली प्रतियोगिताओं में भारत की तरफ से हिस्‍सा लिया। 2008 में हेतल ने लिम्‍का बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। 2009 में वर्ल्‍ड गेम्‍स में पाँचवाँ स्‍थान प्राप्‍त किया था। यही नहीं हेतल का नाम दुनिया की 150 निडर महिलाओं में शामिल है।

श्रीयम भगनानी निभाएंगी हेतल का किरदार

हेतल दवे की बायोपिक में जैकी भगनानी की कजिन श्रीयम भगनानी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगी। किसी की बायोपिक में उसके किरदार को निभाना आसान नहीं होता है। कलाकार को उस शख्‍स को पर्दे पर अतारना होता है। हेतल के किरदार के लिए श्रीयम कड़ी मेहनत के साथ तैयारी में जुटी हैं। वे हेतल के किरदार को बखूबी निभाने के लिए सेलिब्रिटी ट्रेनर साहिल रशीद से ट्रेनिंग भी ले रही हैं। वे इस किरदार में फिट बैठने के लिए अपनी फिजिकल स्‍ट्रैंथ पर भी काम कर रही हैं। ‘सूमो दीदी’ में हेतल की तरह दिखने के लिए उन्‍होंने वेट भी गेन किया है।

इन स्‍पोट्सपर्सन पर भी आ रही हैं बायोपिक

असल जिंदगी के अनुभव और कठिनाइयों के बाद सफलता तक पहुचे स्‍पोट्सपर्सन की कहानियां दर्शकों को आकर्षित करती हैं। आने वाले समय में में अलग अलग खेलों से जुड़े लोगों की बायोपिक पर बालीवुड फिल्‍में लेकर आ रहा है। जिनमें क्रिकेटर झूलन गोस्‍वामी की ‘चकदा एक्‍सप्रेस’, इंडियन फुटबॉल टीम के कोच रहे सईद अब्‍दुल रहीम पर आधारित ‘मैदान’ सौरव गांगुली की बायोपिक, ओलम्पिक में गोल्‍ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा की बायोपिक, फुटबॉलर बाईचुंग भाटिया की बायोपिक शामिल हैं। अन फिल्‍मों में बॉलीवुड के बड़े सितारे मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...