पेट्रोलियम जेली को बालों में सही तरीके से कैसे अप्लाई करें
पेट्रोलियम जेली का प्रयोग बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे इसे बालों पर लगाएं?
Petroleum Jelly for Hair: सर्दियों में रूखी और बेजान स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए हम में से अधिकतर लोग अपनी स्किन पर पेट्रोलियम जेली का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसका प्रयोग अपने बालों पर किया है? कुछ लोगों का मानना है कि पेट्रोलियम जेली को बालों पर एप्लाई करने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसके साथ ही यह बालों की मजबूती को भी बढ़ावा देता है। क्या इस बात में सच्चाई है? आइए इस लेख में जानते हैं पेट्रोलियम जेली बालों की ग्रोथ को कैसे बढ़ाता है और कैसे इसे अपने बालों पर लगाएं?

बालों की ग्रोथ में कैसे फायदेमंद है पेट्रोलियम जेली?
बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप अपने बालों पर पेट्रोलियम जेली एप्लाई कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, बालों में पेट्रोलियम जेली एप्लाई करने से एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ता है। वहीं, एक अन्य रिसर्च की मानें तो एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर शरीर में बढ़ने से बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है। ऐसे में आप मान सकते हैं कि बालों की ग्रोथ में पेट्रोलियम जेली आपकी मदद कर सकता है। लेकिन अभी तक कोई ऐसा रिसर्च सामने नहीं आया है, जिसमें सीधे तौर पर यह कहा गया हो कि पेट्रोलियम जेली को बालों में लगाने से हेयर ग्रोथ बेहतर होती है।
बालों में कैसे एप्लाई करें पेट्रोलियम जेली?
अब आप यहां जानिए कि आप बालों में कैसे पेट्रोलियम जेली अप्लाई कर सकते हैं। यहां कुछ तरीके बताए गए हैं।
नारियल तेल के साथ पेट्रोलियम जेली
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली को नारियल तेल के साथ अपने बालों पर एप्लाई कर सकती हैं। इसे लगाने के लिए आपको 1 चम्मच पेट्रोलियम जेल और आधा चम्मच करीब नारियल तेल की जरूरत होती है।
इसके बाद आपको सबसे पहले नारियल तेल को हल्का सा गर्म करने की जरूरत होती है। अब इसमें पेट्रोलियम जेल को मिक्स करें। जब दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। अब इसे रातभर के लिए बालों में लगा हुआ छोड़ दें। सुबह शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें।

प्याज के रस के साथ पेट्रोलियम जेली
बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप प्याज के रस के साथ बालों में पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं। इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए आपको 1 चम्मच पेट्रोलियम जेल और 2 चम्मच करीब प्याज के रस की जरूरत होती है।
हेयर पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें प्याज का रस और पेट्रोलियम जेली को मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। करीब 2 से 3 घंटे बाल गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें।

पेट्रोलियम जेली का प्रयोग आप अपने बालों पर कई तरह से कर सकती हैं। इससे बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के साथ-साथ बालों की चमक भी बढ़ेगी। साथ ही आप बेजान बालों की परेशानी से भी राहत पा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप इसका प्रयोग अपने बालों पर अधिक करती हैं, तो इससे आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं। ऐसे में सिर्फ 1 माह में 1 बार ही पेट्रोलियम जेल को अपने बालों पर लगाएं।
