sapna chaudhary

Sapna Choudhary Home Inside : लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ना सिर्फ अपने डांस के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं।

इतना ही नहीं सपना भी फैंस के साथ हर छोटी से बड़ी बात सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस ने फैंस को अपने आलीशान घर की झलक भी दिखाई है। आज हम आपको सपना चौधरी के लग्जरी घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं तो चलिए देखते हैं –

ऐसा दिखता है सपना चौधरी का आलीशान घर

आपको बता दें, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का दिल्ली के नजफगढ़ में आलीशान घर है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। इस घर में हर सुख सुविधाएं मौजूद है। आज हम आपको सपना चौधरी के दिल्ली वाले आलीशान घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखकर आप खुद ही हैरान रह जाएंगे क्योंकि सपना के आलीशान घर को बेहद सुंदर इंटीरियर से सजाया गया है। उनके घर में कई एंटीक चीजें भी मौजूद है जो देखने लायक है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं सपना चौधरी के घर काम में एंट्रेंस कैसा है। मेन एंट्रेंस के आसपास बनी दीवार पर एक तरफ येलो कलर है तो दूसरी तरफ गायत्री मंत्र लिखा हुआ है जो काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है। वहीं सपना के घर का लिविंग एरिया मॉडर्न फर्नीचर से डेकोरेट किया गया है।

अन्दर से ऐसा है सपना का घर

डांसर का घर सफेद कलर के इंटीरियर से सजाया गया है। वहीं उनके घर में कई सारी एंटीक चीजें भी है जो उनके घर की सुंदरता बढ़ा रही है। सपना के क्लासिक घर की छत भी बहुत बड़ी है, जहां कई तरह के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। सपना चौधरी काफी ज्यादा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। वह एक शो के लिए करीब 2 से 3 लाख रूपये तक चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं एक महीने में वह करीब 50 लाख रूपये तक कमा लेती हैं। उनकी नेटवर्क 50 करोड़ रूपये है। ये बायोग्राफी विकी डॉट नेट वेबसाइट के मुताबिक बताया गया आंकड़ा है।

इन महंगी गाड़ियों का है शौक

sapna

सपना चौधरी के पास आलीशान बंगला होने के साथ-साथ कई लग्जरी कार मौजूद है। जिनमें ऑडी, फॉर्च्यूनर, Q7, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज शामिल है। इतना ही नहीं वह अक्सर एक बाउंसर के साथ चलती है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उन्हें करीब 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...