kitchen hacks
Kitchen Hacks

Kitchen Appliances: खाना बनाना आपको पसंद नहीं है लेकिन क्या करें मजबूरी जो है, बिना कुकिंग के जिंदगी चले भी तो कैसे। परिवार में सबको भूखा रखने से तो अच्छा है कि कभी अपना मन मार कर ही कुकिंग कर ली जाए। आपको यह पढ़ने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि हर औरत को खाना बनाना पसंद हो, यह जरूरी नहीं है। मेरे जैसी औरतें मजबूरीवश ही खाना बनाती हैं क्योंकि हम अपने परिवार वालों को भूखा नहीं देख सकती हैं। और कुछ टेस्टी बनाने के बाद उनके चेहरे पर जो मुस्कुराहट आती है, क्या उसका कोई तोड़ है? 

यदि आप भी कुकिंग कर करके बोर हो चुकी हैं, तो यहां 5 ऐसे अप्लायन्सेज के बारे में बताया जा रहा है, जो किचन के लिए जरूरी हैं और आपकि कुकिंग को आसान बनाने के साथ उसमें तेजी भी लाने का काम करेंगे। 

1) वेजीटेबल चॉपर 

Vegetables Chopper
Kitchen Appliances-Vegetables Chopper

कुकिंग में राहत तब मिलती है, जब खाना बनाने की तैयारी कोई और कर दे या आसानी से हो जाए। तो फिर क्यों न अपने लिए आप एक वेजीटेबल चॉपर ले लें, जिसमें कुछ ही मिनटों में सिर्फ कॉर्ड खींचने या ऊपर से दबाने से सब्जियां आसानी से कट जाएं। यह आपकि मेहनत बचाता है और समय भी। 

2) डिवाइडेड स्किलेट

Kitchen Appliances
डिवाइडेड स्किलेट

कई बार ऐसा होता है कि आपको कोई ऐसी डिश बनानाई होती है, जिसमें सभी चीजों को अलग अलग तरीके से तैयार करना पड़ता है। कहने का मतलब है कि किसी को फ्राय करना है, तो किसी को ग्रिल करना है। ऐसे में अलग अलग करने से बहुत समय लग जाता है। लेकिन डिवाइडेड स्किलेट की मदद से आपका यह काम आसान हो सकता है। इसके कई फायदे हैं, इसमें आप पोर्शन कंट्रोल कर सकते हैं, अपने समय की बचत कर सकते हैं और बर्तन धोना कम कर सकते हैं। 

3) गार्लिक प्रेस 

Garlic Paste
Garlic Paste

एक एक करके जब लहसुन को अलग करना, छीलना और काटना पड़ता है ना, तो जान निकल जाती है। समय जो जाता है, वह अलग। यह भी एक बड़ा सच है कि आप चाहे इंडियन डिश बनाएं या चाइनीज या कोई और कुजन, लहसुन की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में गार्लिक प्रेस एक ही समय में न सिर्फ लहसुन को छीलता है बल्कि उसे काटता भी है। इसके लिए बस लहसुन को डालकर प्रेस करने की जरूरत पड़ती है। बढ़िया तरीके से बारीक काटा लहसुन आपको मिल जाएगा। 

4) एयर फ्रायर 

Air Fryer
Air Fryer

बच्चों को फ्रेंच फ्राइज अच्छे लगते हैं, मौसम अच्छा हो तो परिवार के और लोगों से भी दिमान आ जाती है कि पकौड़े खिला दो। लेकिन फ्राय करना भला कहां आसान है, और ऊपर से इतनी गंदगी जो फैलती है सो अलग। बर्तन भी इतने गंदे होते हैं। ऐसे में एयर फ्रायर बड़े काम की चीज है, आपको इन सभी झंझटों से मुक्ति मिलती है और आपके परिवार वाले बिना तेल वाले पकौड़े जैसी चीजें खाकर स्वस्थ रह सकते हैं। आप एयर फ्रायर में फ्रेंच फ्राइज से लेकर वेजीटेबल नगेट्स और नमकीन तक बना सकती हैं। 

5) हैंड्स फ्री मल्टी पर्पज ब्लेन्डर 

Blender
Blender

मल्टी पर्पज ब्लेन्डर बहुत काम की चीज है। इसमें कई ब्लेन्डिंग कप और ब्लेड आते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकती हैं। इसकी मदद से आसानी से चटनी, स्मूदी, पेस्ट और जूस बनाया जा सकता है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...