7 अप्रैल को सिनेमाघरों में कलम के राज़ खोलेगी 'छिपकली': Chhipkali Movie
Chhipkali Movie

Chhipkali Movie: बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से अलग मुकाम बना चुके यशपाल शर्मा की आने वाली फिल्‍म है ‘छिपकली’। इस फिल्‍म में यशपाल एक लेखक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म का निर्देशन बंगाली फिल्‍मों से बॉलीवुड में हाथ आजमा रहे कौशिक कर ने किया है। वहीं इस फिल्‍म में यशपाल के साथ तनिष्‍ठा विश्‍वास और योगेश भारद्वाज मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म की कहानी विनाद घोषाल के नॉवेल छायाजपॉन से प्रेरित है। याश्‍पाल शर्मा इस फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। आइए जानते हैं भेडिया, लकउबग्‍घा जैसे जानवरों के नामों पर आधारित फिल्‍मों के बाद ‘छिपकली’ में क्‍या खास है।

यह भी देखे-इन टॉप एक्ट्रेसेस के बीच बरसों से चल रही है Catfight, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम: Bollywood Catfight

Chhipkali Movie: यशपाल बनें फिल्‍म में लेखक ?

अगर आपको इस फिल्‍म के नाम से ऐसा कुछ लग रहा है कि इसका लिंक किसी तरह से जानवरों से है। तो आप बिल्‍कुल गलत सोच रहे हैं। क्‍योंकि इस फिलॉसिफिकल थ्रिलर में कहानी कुछ और ही कहना चाह रही है। इस फिल्‍म में समाज में उन लोगों के बारे में फोकस किया गया है जिनको लगता है कि वो कुछ भी करें किसी को पता नहीं चलेगा। लेकिन हर घटना का कोई न कोई साक्ष्‍य होता ही है। इस फिल्‍म की कहानी बंगाल की पृष्‍ठभूमि से जुडी हुई है। फिल्‍म में यशपाल एक लेखक (आलोक चतुर्वेदी) का किरदार निभा रहे हैं। जिस पर उसकी पत्‍नी और बेटे की हत्‍या का आरोप है। लेखक के तौर पर असफल इस किरदार को भले ही अपनी पत्‍नी और बेटे की हत्‍या के आरोप से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन इसके बाद भी एक डिटेक्टिव रूद्राक्ष (योगेश भारद्वाज) उसका पीछा नहीं छोडता है। आलोक अपने जीवन के किसी दौर में नक्‍सली आंदोलन का भ हिस्‍सा रह चुका है। उसकी पत्‍नी और बेटे की हत्‍या या किसी और रहस्‍य का पर्दाफाश करने के लिए योगेश लेखक के पीछे लगा हुआ है ये तो फिल्‍म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। यशपाल इस फिल्‍म से इतने प्रभावित हैं कि उन्‍होंने इसे अपने करिअर की उम्‍दा फिल्‍मों में से एक बताया है।

बंगाली एक्‍ट्रेस तनिष्‍ठा फिल्‍म से कर रहीं बॉलीवुड में डेब्‍यू

फिल्‍म में यशपाल शर्मा की पत्‍नी की भूमिका में बंगाली फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस तनिष्‍ठा विश्‍वास हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू करने जा रही हैं। वहीं फिल्‍म के डायरेक्‍टर कौशिक कर भी बंगाली फिल्‍मों के बाद बॉलीवुड में अपना हाथ आजमा रहे हैं। मीमो और सर्वेश कश्‍यप फिल्‍म के निर्माता हैं। वहीं मीमो न फिल्‍म में संगीत भी दिया है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...