Bollywood Catfight: लड़ाई-झगड़ा तो लगभग हर किसी के बीच होता है, लेकिन क्या आपने कभी बॉलीवुड सेलेब्स के बीच की लड़ाई के बारे में सुना है। आपको जानकर शायद हैरानी हो सकती है कि बॉलीवुड की कई ऐसी टॉप एक्ट्रेसेस हैं, जिनके बीच बरसों से Catfight चली आ रही है। इनके बीच लड़ाई की कई वजहें हैं। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे झगड़े भी हैं, जो खुलकर सभी के सामने आ चुके हैं खासकर एक्ट्रेस के झगड़े। कई एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जो अपनी कैटफाइट को लेकर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
ज्यादातर ये फाइट मशहूर एक्ट्रेस के बीच देखने को मिली है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही टॉप अदाकाराओं के बारे में जिनके बीच लंबे वक्त से कैटफाइट जारी है-
यह भी देखे-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये शानदार फिल्में देखना न भूलें, देखें लिस्ट: Shraddha Kapoor Movies
Bollywood Catfight: रवीना टंडन और करिश्मा कपूर

एक ही एक्टर से प्यार करने के चलते इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच जंग छिड़ गई, जो आजतक भी जारी है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने अपनी इस कैटफाइट का खुलासा किया था। रवीना टंडन से जब एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर के साथ दोस्ती को लेकर जब सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा ‘हम पब्लिकली मिलते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनके दोस्तों का एक सेट सर्कल है’। 90 के दौर में रवीना और अजय देवगन की डेटिंग की अफवाहें काफी चर्चा में थीं, लेकिन इसके कुछ समय के बाद ही अजय और करिश्मा के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। जिसके बाद से माना जाता है इन दोनों एक्ट्रेस के बीच कैट फाइट जारी है।
करीना कपूर खान और बिपाशा बसु

करीना कपूर खान और बिपाशा बसु के बीच की लड़ाई बॉलीवुड की काफी फेमस कैटफाइट है। साल 2001 की फिल्म ‘अजनबी’ के शूटिंग के दौरान इन दोनों की ये तकरार शुरु हुई थी। इन दोनों की लड़ाई को लेकर कई ऐसी अपवाहें हैं कि इनकी लड़ाई कपड़ों को लेकर हुई थी। कहा जाता है बॉलीवुड की बेबो ने बिपाशा के लुक्स पर कुछ कमेंट्स किए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा करती हैं कि करीना ने बिपाशा को शूटिंग के समय ‘काली बिल्ली’ कहा था।
अमृता राव और ईशा देओल

अमृता राव और ईशा देओल के बीच कैटफाइट को काफी लंबा वक्त गुजर चुका है। 15 साल पहले हुई यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि ईशा ने अमृता को फिल्म के सेट पर ही थप्पड़ मार दिया था। कहा जाता है अमृता ने ईशा को बुरा-भला कहा था, जिसके बाद उनका गुस्सा सांतवे आसमान पर चढ़ गया।
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय

इन दोनों के बीच की कैटफाइट के बारे में लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते। इसकी शुरुआत तब हुई जब फिल्म ‘चलते-चलते’ में ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया। रानी के इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर हां करने के चलते ही ऐश्वर्या के साथ उनकी ये कैटफाइट शुरू हुई। कहा जाता है इस घटना से पहले रानी और ऐश्वर्या के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हुआ करती थी।
क्या आप बॉलीवुड की इस कैटफाइट के बारे में जानते थे। इनमें से आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन सी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच की इस तीखी लड़ाई से जुड़ी ये स्टोरी आपको जरूर पसंद आई होगी।
