दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर पटरी बिछाने का काम शुरू, एफिल टॉवर भी है इससे छोटा: Chenab Rail Bridge
Chenab Rail Bridge

एफिल टॉवल से भी 35 मीटर ऊंचा है यह रेलवे ब्रिज

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में नदी तल से 359 मीटर ऊपर स्थित इस चिनाब रेलवे ब्रिज पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है।

Chenab Rail Bridge: यह तस्वीर चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज की है। 1.3 किमी लंबा यह ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में नदी तल से 359 मीटर ऊपर स्थित इस चिनाब रेलवे ब्रिज पर पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है। यह ब्रिज कटरा से बनिहाल तक संपर्क स्थापित करता है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना हिस्सा है।
पुल का एक और माइलस्टोन पिछले साल 13 अगस्त को पूरा हुआ था जब पुल के ओवरआर्च डेक को ‘गोल्डन ज्वाइंट’ के साथ पूरा किया गया था, जिससे ट्रैक बिछाने का काम आगे बढ़ा था।
अधिकारियों के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ था, लेकिन 2008-09 में क्षेत्र में लगातार तेज़ हवाओं को देखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा के पहलू पर विचार करने के लिए काम रोक दिया था। अधिकारियों के मुताबिक कि एक बार काम पूरा हो जाने के बाद, ब्रिज 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का सामना करने में सक्षम होगा और इसका लाइफस्पैन 120 साल का होगा।

यह भी देखे-सुपर ब्लूम के इंतज़ार में पर्यटक, तूफान और बारिश की वजह से हुई देरी

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...