ब्राजील में एक तरफ कार्निवल शुरू हुआ और फिर प्राकृतिक आपदा देखने को मिली
22 फरवरी तक चलने वाले इस कार्निवल में 18 हजार कलाकार शामिल हो रहे हैं। इस पूरे आयोजन के लिए एक लाख कर्मचारियों ने जिम्मेदारी संभाली है।
Brazil Rio Carnival 2023: कोरोना की बंदिशों के बाद एक बार फिर ब्राजील में कार्निवल शुरू हुआ। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े जश्न में खूब रंगारंग परेड निकली। 22 फरवरी तक चलने वाले इस कार्निवल में 18 हजार कलाकार शामिल हो रहे हैं। इस पूरे आयोजन के लिए एक लाख कर्मचारियों ने जिम्मेदारी संभाली है।
एक तरफ जहां स्थानीय मान्यता यह है कि भगवान का दिया कीमती वरदान पानी है और उसके बदले उन्हें आभार जताने के लिए ये परेड की जाती है। वहीं ब्राजील में कई शहरों बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति के कारण उन शहरों का कार्निवल रद्द कर दिया गया। इस आपदा में साओ पाउलो के दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। इसकी वजह से इन शहरों ने कार्निवल को रद्द कर दिया।
यह भी देखे-फ्रांस के कार्निवल में निकली रंगबिरंगे फूलों की परेड
