Jailer Movie: साउथ के सुपर स्टार और स्टाइल किंग रजनीकांत की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। उनके ऐक्शन हों या डायलॉग्स या उनके सिग्नेचर स्टाइल्स फैंस उन्हें दीवानों की तरह कॉपी करते हैं। लम्बे समय बाद रजनीकांत अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाने आ रहे हैं। लेकिन इस बार वे किसी हाईटेक रोबोट के रूप में नहीं अपने स्टाइल से पोलीस और जेलर के किरादारों में टशन का तडका लगाने आ रहे हैं। उनकी आने वाली दो फिल्मों में एक में वे पुलिस ऑफिसर के किरादार में नजर आएंगे तो एक में पुलिस के किरदार में नजर आएंगे।
Jailer Movie: रजनीकांत दिखेंगे जेलर के अवतार में
थलाइवा रजनीकांत 2 साल बाद फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘जेलर’ में वे एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के से कई बड़े बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक जेलर पर आधारित है, जिसके जेल में रहने वाले कुछ कैदी जेल से भागने की कोशिश करते हैं। उनके इस प्लान को जेलर किस तरह विफल करते हैं और जेल पर कैसे अपना दबाव बना रखते हैं। इसको रजनीकांत अपने स्टाइल में पर्दे पर दिखाएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू और मलयाली एक्टर विनायकन नजर आएंगे। यही नहीं इसमें मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी नजर आएंगे।
जेलर में बॉलीवुड के दो बड़े स्टार भी आएंगे नजर
इस फिल्म में रजनीकांत के साथ जैकी श्राफ भी नजर आएंगे। सनपिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर जैीक श्राफ का फिल्म में लुक शेअर किया था। फिल्म केक पोस्टर में जैकी का लुक बेहद ही प्रभावी नजर आ रहा है। ये पहली बार नहीं है कि जैकी श्राफ साउथ के सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेअर कर रहे हैं। इसके पहले भी ककोचाडाइन और उत्तर दक्षिण में दोनो स्टार साथ में नजर आ चुके हैं। खबरों की माने तो बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।
‘जय भीम’ फेम डायरेक्टर की फिल्म में रजनीकांत बनेंगे पुलिस अफसर
सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर बैक टू बैक अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। उनकी फिल्म जेलर 2023 में पर्दे पर आएगी और उसके बाद वे ‘जय भीम’ बनाने वाले डायरेक्टर टी जे नानवेल की अगली फिल्म में नजर आएंगे। खबरों की मानें ता यह फिल्म सत्य घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में रजनीकांत एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर के किरादार में नजर आएंगे। फिल्म की पृष्ठभूमि देखेत हुए यही लगता है कि इसको लेकर कंट्रोवर्सी हो सकती है। लेकिन रजनीकांत के फैंस को सिनेमा तक आने में कोई कंट्रोवर्सी नहीं रोक सकती क्योंकि उन्हें अपने स्टार के स्वैग को पर्दे पर लम्बे समय बाद देखने का मौका शायद ही वे छोडें। रजनीकांत भी उन ककलाकारों में से नहीं हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के दबाव में किरदारों का चुनाव करें। वे कहानी और किरदार को अहमयित देकर अपनी परफॉर्मेंस देने में विश्वास रखते हैं। तो जल्द ही उनके फैंस सिनेमाघरों या ओटीटी पर उनकी फिल्में देख सीटियां और तालियां बजा अपने सुपरस्टार के स्वैग को एंजॉय करेंगे।
