Summary: 7 फाइनेंशियल टिप्स महिलाओं के लिए
अपने पैसों का सही तरह से मैनेजमेंट करना हर महिला को आना चाहिए तभी आप बचत भी कर सकेंगी और उसे निवेश करके फायदा पा सकेंगी। अगर आप भी समय की कमी से सही तरह से इस और ध्यान नहीं दे पाती हैं तो, चलिए हम आपको देते हैं 7 फाइनेंसियल टिप्स, जो आपकी निवेश की राह को बनाएंगी आसान-
Financial Investment Tips: आजकल महिलाएं बचत और निवेश से सम्बंधित निर्णय स्वयं ही लेती हैं, हालांकि कई बार ऑफिस और घर दोनों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्हें इस बारे में सही तरह से विचार-विमर्श करने का समय नहीं मिल पाता है। लेकिन, अपने पैसों का सही तरह से मैनेजमेंट करना हर महिला को आना चाहिए तभी आप बचत भी कर सकेंगी और उसे निवेश करके फायदा पा सकेंगी। अगर आप भी समय की कमी से सही तरह से इस और ध्यान नहीं दे पाती हैं तो, चलिए हम आपको देते हैं 7 फाइनेंसियल टिप्स, जो आपकी निवेश की राह को बनाएंगी आसान-
सही प्लानिंग जरूरी
आप कितना पैसा निवेश करना चाहती हैं, पहले इस बारे में अच्छे से प्लानिंग करें और उसी योजना के मुताबिक निवेश करें। यह भी देख लें की आपका निवेश का उद्देश्य क्या है, और आप कितने समय के लिए निवेश करना चाहती हैं।
देख समझकर अलग–अलग जगह करें निवेश

पहले यह तय कर लीजिये कि आप अपनी सेविंग का कितना हिस्सा निवेश करना चाहती हैं। अब इस अमाउंट को सोच-समझकर अलग-अलग जगह निवेश करें। सामान्यतः अच्छा रिटर्न पाने के लिए अपने कुल निवेश का 50 फीसदी इक्विटी यानी शेयर और म्यूचुअल फंड में लगा सकते हैं। इसके अलावा 20 फीसदी राशि डेट विकल्पों और एफडी में निवेश करना चाहिए, जबकि 30 फीसदी पैसा सोने में लगाना चाहिए।
गोल्ड में पैसा लगाने से मिलेगा अच्छा फायदा
गोल्ड खरीदना हमेशा से ही एक बेहतर विकल्प रहा है। आप डिजिटल रूप में सरकार द्वारा जारी होने वाले सॉवरेन बॉन्ड व अन्य योजनाओं में भी निवेश कर सकती हैं। सॉवरेन बॉन्ड सस्ता होने के साथ इस पर दोहरा रिटर्न भी मिलता है। मेच्योरिटी पर सोने की मौजूदा बाजार कीमत के साथ 2.5 फीसदी का ब्याज भी मिल जाएगा।
पीपीएफ है सुरक्षित विकल्प
अगर आप जोखिम बिना निवेश का सुरक्षित उपाय चाहती हैं, तो पीपीएफ में निवेश करना आपके लिए सबसे अच्छा है। इसमें आपको न सिर्फ सालाना तय ब्याज मिलेगा, बल्कि इसमें टैक्स छूट भी मिल जाती है। पीपीएफ में आप हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकती हैं।
कम पैसे से करें शुरुआत

अगर आप 500, 1000या 2000 रुपये से निवेश की शुरुआत करना चाहती हैं तो सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) एक शानदार विकल्प है। आप अपने बजट के अनुसार एक एसआईपी का चुन सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस भी है अच्छा विकल्प
लम्बे समय के लिए निवेश के लिए आप पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध योजनाओं में से भी किसी को चुन सकते हैं। इनमें किसान विकास पत्र एक आकर्षक निवेश योजना है। इसमें सिप के जरिये भी निवेश किया जा सकता है, जिसकी मेच्योरिटी 9.5 साल में पूरी होती है।
शेयर में निवेश ज्यादा ना करें
शेयर बाज़ार में निवेश करना हमेशा ही रिस्की माना जाता है, खासतौर पर अगर आपको मार्केट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आप ज्यादा पैसा लगाने से बचें। अगर निवेश करना ही चाहती हैं तो 5 फीसदी से ज्यादा रकम नहीं लगानी चाहिए।
