Close-up of a neem datun stick, a natural wooden twig used for cleaning teeth, showing its textured surface and tip for brushing.
Close-up of a neem datun stick, a natural wooden twig used for cleaning teeth, showing its textured surface and tip for brushing.

Summary: दातुन से दांतों की सफाई करने से क्या फायदे होंगे, यहां जानिए

नीम, बबूल और अर्जुन जैसी टहनियों से दांतों की सफाई करने से मसूड़े मजबूत होते हैं, पायरिया और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से सुरक्षा मिलती है। यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर और दांतों के पीलापन दूर करने में भी मदद करता है।

Teeth Cleaning Twig: अगर आप किसी गांव से ताल्लुक रखते हैं, तो कई बार आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को देखा होगा कि वजह पेड़ की टहनियों से अपने दांतों की सफाई करते हैं। क्या आपने कभी ऐसी चीजों पर ध्यान दिया है? क्या आपने कभी दातुन से अपने दांतों की सफाई की है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। दरअसल, महंगे-महंगे टूथपेस्ट से दांतों को साफ करने की तुलना में इन दातुनों से दांतों को साफ करने से आपको कई गुना फायदे हो सकते हैं।

खासतौर पर अगर आप नीम की टहनियों से अपने दांतों को साफ करते हैं, तो यह आपको संक्रमण, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण से सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा दातुन से दांतों की सफाई करने से आपको कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में दातुन से दांतों की सफाई करने के फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं दातुन से दांतों की सफाई करने के क्या है लाभ?

दांतों के कीड़े से छुटकारा

close up of face smiling and showing teeth
close up of face smiling and showing teeth

दांतों में मौजूद कीड़े आपके दांतों को अंदर से खोखला कर देता है, जिससे कभी-कभी दांत को निकलाने की नौवत तक आ जाती है। दांतों की बार-बार सफाई के बावजूद अगर आपको दांतों के कीड़े से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो दातुन आपके लिए प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से दातुन से दांतों की सफाई करने से कीड़े लगने की परेशानी को कम किया जा सकता है। दांतों में मौजूद बैक्टीरियल और फंगल गुण कीड़ों को नष्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि दांतों के कीड़े से बचा जा सके, तो अपने दांतों की सफाई दातुन से करना शुरू कर दें।

मसूड़ों को मिलती है मजबूती

टूथपेस्ट से आप चाहे कितनी बार दांतों की सफाई कर लें, इससे आपके मसूड़ों को मजबूती नहीं मिल सकती है। लेकिन अगर आप रोजाना दातुन से सफाई करते हैं, तो इससे दांतों की गहराई से सफाई होने के साथ-साथ आपके मसूड़ों को भी मजबूती मिल सकती है। खासतौर पर अगर आप चाहते हैं कि आपके मसूड़े मजबूत हों, तो दातुन को दांतों के ऊपर और नीचे अच्छे से सफाई करें। इससे मसूड़े मजबूत होंगे।

पायरिया से छुटकारा

woman getting her tooth treatment
woman getting her tooth treatment

दातुनों से नियमित रूप से दांतों की सफाई करने से आपको पायरिया जैसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, दातुनों में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, तो पायरिया की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके लिए दातुन से अपने दांतों की चारों ओर अच्छे से सफाई करें।

माउथ फ्रेशनर के रूप में करता है काम

मार्केट के माउथ फ्रेशनर को यूज करने के बजाय नीम के दातुन से अपने दांतों की सफाई करें। यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में कार्य कर सकता है। इससे आपके मुंह की दुर्गंध दूर होती है। साथ ही आपको काफी फ्रेश महसूस होता है। इसके लिए नियमित रूप से कम से कम 15 मिनट तक दांतों की दातुन से सफाई करें। इससे आपको महंगे-महंगे माउथ फ्रेशनर की जरूरत नहीं होगी।

दांतों के दर्द से छुटकारा

दांतों में होने वाली दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से दातुन करें। यह दर्द से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, नीम, अर्जुन की टहनियों में एंटी-बैक्टीरीयल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों को दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

दांतों का पीलापन करे दूर

Side-by-side comparison of teeth showing yellow teeth on the left and white teeth on the right, highlighting the difference in color and cleanliness.
Side-by-side comparison of teeth

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए भी आप दातुन का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, जंकफूड्स, फास्ट फूड्स का सेवन करने वालों को दांतों में पीलापन अधिक होता है। ऐसे में दातुन आपकी मदद कर सकता है। दातुनों के रस में मौजूद गुण प्राकृतिक रूप से आपके दांतों की चमक को बढ़ावा देते हैं।

टेढ़े-मेढ़े दांतों को करे ठीक

अगर आपके दांत काफी ज्यादा टेढ़े-मेढ़े हैं, तो रोजाना दातुन करें। नियमित रूप से 15 मिनट तक दातुन से दांतों को रगड़ने से आपको टेढ़े-मेढ़े दांतों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। मुख्य रूप से आप दातुन करते समय टेढ़े-मेढ़े हिस्सों पर धीरे-धीरे दबाव डालें। इससे आपको कुछ ही दिनों में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

किन-किन पेड़ों की टहनियों से कर सकते हैं दातुन?

नीम का दातुन

Close-up of a neem datun stick, a natural wooden twig used for cleaning teeth, showing its textured surface and tip for brushing.
Close-up of a neem datun stick, a natural wooden twig used for cleaning teeth, showing its textured surface and tip for brushing.

नीम कई गुणों से भरपूर होता है। अगर आप दातुन करना चाहते हैं तो नीम की टहनियों से अपने दांतों की सफाई करें। दरअसल, इसमें निम्बीन या मार्गोसीन नाम का यौगिक होता है। इससे आपके दांतों में मौजूद बैक्टीरियल और फंगल समस्याएं दूर होती हैं। ऐसे में इसके दातुन से दांतों की सफाई करने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

बबूल का दातुन

दांतों की सफाई आप बबूल की टहनियों से भी कर सकते हैँ। इसमें कफनाशक, पित्तनाशक, रक्तरोधक, कफध्न जैसे गुण पाए जाते हैं, जो अतिसार जैसी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इसके साथ ही यह दांतों का हिलना, मसूड़ों से खून आना, मुंह के छालों जैसी परेशानी को कम कर सकता है।

अर्जुन का दातुन

दातुन के रूप में आप अर्जुन के पेड़ की टहनियों का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैँ। नियमित रूप से अर्जुन की टहनियों से दांतों की सफाई करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी अनेक बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

बरगद की दातुन

बरगद के पेड़ों की टहनियों को भी दातुन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यह आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध को कम करने में सहायक है। इसके अलावा दांतों और मुंह की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

जामुन और अमरूद के दातुन

Fresh guava fruit, whole and sliced, showing its green skin and pinkish-white interior with seeds.
Fresh guava fruit, whole and sliced, showing its green skin and pinkish-white interior with seeds.

दांतों की सफाई के लिए जामुन और अमरूद की टहनियों से भी दांतों की सफाई कर सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको नीम का स्वाद पसंद नहीं आ रहा है तो आप इसका प्रयोग करें। इससे आपके ओरल हेल्थ में सुधार लाया जा सकता है।

दांतों की गहराई से सफाई के लिए आप दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ओरल हेल्थ को बेहतर करने का प्राकृतिक उपचार है। हालांकि, मुंह में छाले या फिर दांत झड़ने की स्थिति में दातुन से दांतों को तेजी से न रगड़ें। इससे आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

Leave a comment